Video : सीएम रेखा गुप्ता के हाथों में आरती की थाली, सामने धीरेंद्र शास्त्री, देखें वीडियो
Video : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (बाबा बागेश्वर) की आरती उतारी. इसका वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.
Video : पश्चिम विहार में डीडीए ग्राउंड में श्री हनुमंत कथा कार्यक्रम चल रहा है. धार्मिक प्रवचन बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (बाबा बागेश्वर) द्वारा किया जा रहा है जो 30 अप्रैल तक चलेगा. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा–रविवार को पश्चिम विहार, भैरा इंक्लेव स्थित रेडिसन होटल में आयोजित हनुमान कथा कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. बागेश्वर धाम के पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने श्री हनुमान जी की भक्ति, वीरता और निष्ठा का ऐसा भावपूर्ण वर्णन किया कि मन श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया. उनकी वाणी में भक्ति, शक्ति और दिव्यता का अद्भुत संगम है. इस अवसर पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इसमें नजर आ रहा है कि सीएम रेखा गुप्ता हाथों में थाली ली हुईं हैं. यह आरती की थाली है. वह इससे धार्मिक प्रवचन बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (बाबा बागेश्वर) की आरती उतार रहीं हैं. देखें वीडियो
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिम विहार में आयोजित हनुमान कथा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। (27.04) pic.twitter.com/e9VOOYgaEx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए