Ayodhya Flag Hoisting: राम मंदिर पर लहराएगा अहमदाबाद का केसरिया ध्वज, पीएम मोदी फहराएंगे सूर्य-ॐ अंकित पताका, जानें खासियत

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Nov 2025 5:59 PM

विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में फराया जाने वाला खास ध्वज

Ayodhya Flag Hoisting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 25 नवंबर को ध्वजारोहण करेंगे. समारोह की तैयारियां जोरों पर है. पीएम मोदी जिस ध्वज को फहराएंगे उसे अहमदाबाद में तैयार किया गया है.

विज्ञापन

Ayodhya Flag Hoisting: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. इस मौके पर राम बारात भी निकाली जाएगी, जिसको लेकर खास व्यवस्था की गई है.

अहमदाबाद में तैयार ध्वज की क्या है खासियत?

राम मंदिर में फहराया जाने वाला ध्वज 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा है. जिसे कारीगरों ने पैराशूट फैब्रिक से तैयार किया है. झंडा वाटरप्रूफ, फायरप्रूफ और तेज हवाओं का सामना करने में सक्षम होगा. ध्वज पर सूर्य ॐ और कोविदार वृक्ष अंकित हैं. राम मंदिर परिसर के सातों मंदिरों के ध्वज त्रिकोणीय होंगे और उन पर केवल ‘ओम’ का चिह्न होगा और वे मुख्य मंदिर के ध्वज से छोटे होंगे. झंडा बनाने वाले कश्यप मेवाड़ा ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया, “यह तीन लेयर वाले कपड़े से बना है. इसे बनाने में लगभग 25 दिन लगे. सब कुछ ‘स्वदेशी’ है. यह पूरी तरह से हाथ से बना है. यह गुजरात और हमारे समुदाय के लिए गर्व की बात है.”

26 नवंबर को 16 घंटे से ज्यादा समय तक खुला रहेगा रामलला का गर्भगृह

नृपेंद्र मिश्र ने बताया, आगामी 26 नवंबर को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये रामलला का गर्भगृह 16 घंटे से ज्यादा समय तक खुला रहेगा.

मंदिरों के शिखरों पर लगे ध्वज स्थायी रहेंगे, साल में एक या दो बार ही बदले जाएंगे

नृपेंद्र मिश्र ने बताया, “ध्वजारोहण के दो सफल परीक्षण पहले ही पूरे हो चुके हैं. सभी मंदिरों के शिखरों पर लगे ध्वज स्थायी रहेंगे और उन्हें वर्ष में केवल एक या दो बार ही बदलने के लिए उतारा जाएगा. नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि जिन प्रमुख व्यक्तियों को जनवरी 2024 में मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान शामिल नहीं किया जा सका था, उन्हें ध्वजारोहण कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola