दिल्ली में होगी बारिश, 18 और 19 मार्च के लिए अलर्ट जारी

दिल्ली में बारिश का अलर्ट (File Photo)
Delhi-NCR Weather : दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम सुहाना रहा. न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री कम है. जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम.
Delhi-NCR Weather : मौसम विभाग के अनुसार, 17 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. 18 मार्च 2026 को दिल्ली-एनसीआर में सामान्यतः बादल छाए रह सकते हैं. हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इसी तरह का मौसम 19 मार्च को भी रह सकता है. इस दिन भी हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.
17 मार्च को कितना तापमान रिकॉर्ड किया गया, जानें
17 मार्च को पालम में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से थोड़ा कम था जबकि लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले की तुलना में 1.5 डिग्री की गिरावट को दिखाता है. रिज स्टेशन पर 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सभी वेधशालाओं (मौसम जांच केंद्र) में सबसे कम था. यह सामान्य से 2.7 डिग्री कम था. आयानगर में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से भी कम था.
दिल्ली का एक्यूआई कितना रिकॉर्ड किया गया, जानें
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई. औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 139 रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता है. 0-50 तक हवा अच्छी मानी जाती है, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम रहती है. 201-300 खराब, 301-400 बेहद खराब और 401-500 के बीच AQI होने पर हवा को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है.
यह भी पढ़ें : मौसम : झारखंड-बिहार के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया 20 मार्च तक का वेदर अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




