सलीम खान को आज अस्पताल से मिली छुट्टी, ब्रेन हेमरेज के बाद 1 महीने रहे भर्ती

Updated at : 17 Mar 2026 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
Salim Khan Health Update discharge lilavati hospital mumbai salman khan

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान (फाइल)

Salim Khan Health Update: मशहूर स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान की तबीयत में सुधार देखा जा रहा है. आज वे लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुए. माइनर ब्रेन हेमरेज के बाद वह बीते एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे. जानिए उनकी लेटेस्ट हेल्थ अपडेट…

विज्ञापन

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड से एक राहत भरी खबर सामने आई है. दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है. पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती सलीम खान अब घर लौट चुके हैं, जिससे उनके फैंस और परिवार ने राहत की सांस ली है.

अस्पताल से मिली छुट्टी

90 वर्षीय सलीम खान को आज यानी मंगलवार को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज किये गए. वह पिछले करीब एक महीने से इलाजरत थे. उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था. अब उनकी हालत में काफी सुधार हो चुका है और डॉक्टरों ने उन्हें घर भेजने का फैसला लिया है.

क्या हुआ था सलीम खान को?

दरअसल, सलीम खान को 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज डॉक्टर जलील पारकर की निगरानी में चल रहा था. डॉक्टरों ने जानकारी दी थी कि सलीम खान को माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था. हालांकि, समय रहते इलाज किया गया और एक छोटा सा प्रोसीजर भी सफलतापूर्वक पूरा हुआ. कुछ समय तक उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन अब उनकी स्थिति स्थिर है और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है.

परिवार और दोस्तों ने रखा पूरा ख्याल

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान सलीम खान से मिलने उनके बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान लगातार पहुंचते रहे. इसके अलावा शाहरुख खान, आमिर खान और उनके पुराने साथी जावेद अख्तर भी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे.

यह भी पढे़ं: एलियंस और सुपरहीरो की जबरदस्त कहानी, लंबे समय बाद सिनेमाघरों में लौटे बॉलीवुड के ‘भिडु’

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola