ePaper

UP News: मामा श्री हैरान, 18 साल का भांजा 28 साल की मामी संग फरार 

Updated at : 17 Apr 2025 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
Aunt absconded with nephew

UP News: भांजे ने मामी से प्रेम संबंध स्थापित कर उसे साथ लेकर फरार हो गया. महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और दोनों की तलाश शुरू हो गई है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक भांजे ने अपनी मामी से प्रेम संबंध स्थापित कर लिया और फिर 16 अप्रैल को मामी के साथ घर से फरार हो गया. यह घटना सरूरपुर इलाके की है, जहां 28 साल की महिला, जो दो बच्चों की मां है, अपने भांजे के साथ भाग गई. महिला की शादी 12 साल पहले हुई थी और उसका पति इस मामले में काफी परेशान है. उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई और भांजे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है.

पुलिस के मुताबिक, महिला के पति ने बताया कि भांजा गाजियाबाद के मोदीनगर का रहने वाला है और उनका घर पर आना-जाना था. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वे एक-दूसरे से प्रेम करने लगे. इसके बाद, 16 अप्रैल को सुबह दोनों घर से गायब हो गए. महिला के पति ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने गाजियाबाद में युवक के घर पर भी टीम भेजी है ताकि उसकी लोकेशन का पता चल सके.

यह घटना मध्यप्रदेश के डबरा जिले में हुए एक समान मामले की याद दिलाती है, जहां मामा-भांजी के प्रेम संबंधों के बाद दोनों घर से भाग गए थे और कुछ समय बाद वापस लौटकर थाने पहुंचे थे. वहां परिवार के बीच समझौता होने के बाद दोनों की शादी मंदिर में कराई गई थी. इस तरह के मामलों में परिवार की सहमति के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाती है.

इसे भी पढ़ें: एक तरफ शहीद भाई की अर्थी, दूसरी ओर बहन की डोली 

इसे भी पढ़ें: रियासत-ए-मदीना क्या है? जिसका जिक्र कर रहे है पाक आर्मी चीफ

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में पढ़ाई सस्ती, फीस जानकर हो जाएंगे हैरान!

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola