Heavy Rain Warning: 14 से 19 अगस्त तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट; देखें अपने राज्य के मौसम का अपडेट

Updated:
विज्ञापन

लोग छाता लेकर चलते हुए, फोटो पीटीआई

Heavy Rain Warning: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बने डिप्रेशन (गहरे दबाव के क्षेत्र) के प्रभाव से 14-19 अगस्त के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में बारिश, बिजली और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: गांगेय पश्चिम बंगाल में 14 से 19 अगस्त के दौरान काफी व्यापक/व्यापक बारिश होगी. 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा (झोंके 60 किमी/घंटा) की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने व आंधी की चेतावनी है. 15 अगस्त को भारी बारिश और 15-16 अगस्त को 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

ओडिशा में 14 और 15 अगस्त को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में 14 से 15 अगस्त तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश, जबकि 16 से 19 अगस्त तक छिटपुट बारिश होगी. 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश; जबकि 15 से 17 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है. 14 से 17 अगस्त के बीच आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं (30-40 से 50 किमी/घंटा) की स्थिति रहेगी.

झारखंड में 19 अगस्त तक बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 14 से 19 अगस्त तक काफी व्यापक/व्यापक बारिश होगी. 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश, जबकि 15 से 17 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. 14 से 17 अगस्त के दौरान आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के मौसम का हाल

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश जारी रहेगी. 14 अगस्त को भारी बारिश तथा 15-16 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है. 14 से 16 अगस्त के दौरान 30-40 किमी/घंटा (झोंके 50 किमी/घंटा) की गति से हवाएं चलने की संभावना है.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है. 14 से 19 अगस्त के बीच बिजली, आंधी और 40-50 किमी/घंटा (झोंके 60 किमी/घंटा) की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

बिहार में 19 अगस्त तक बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार बिहार में 14 से 16 अगस्त और 19 अगस्त को छिटपुट बारिश होगी, जबकि 17 और 18 अगस्त को काफी व्यापक/व्यापक बारिश के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. 14 से 17 अगस्त के दौरान बिजली गिरने व आंधी की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में 14 से 19 अगस्त तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश का अनुमान है. 15-16 और 19 अगस्त को भारी बारिश, जबकि 14 अगस्त और 17-18 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

उत्तराखंड में 19 अगस्त तक बारिश की संभावना

उत्तराखंड में 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश और बिजली चमकने/आंधी की चेतावनी है. 15 और 18-19 अगस्त को भारी बारिश, जबकि 14 अगस्त और 16-17 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है.

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद: 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी. 14 अगस्त और 16-19 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है.

पंजाब में 19 अगस्त तक बारिश की संभावना

पंजाब में 14 और 15 अगस्त को काफी व्यापक/व्यापक बारिश होगी. 14 से 19 अगस्त के दौरान अलग-अलग दिनों में भारी बारिश की संभावना है.

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली : 14-15 अगस्त और 17 अगस्त को व्यापक बारिश होगी. 14 से 19 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं.

उत्तर प्रदेश में 18 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम उत्तर प्रदेश में 15-16 अगस्त को व्यापक बारिश होगी. 14-15 अगस्त को बिजली गिरने की संभावना है, जबकि 14 से 18 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 18 अगस्त के बीच काफी व्यापक बारिश होगी. 14 से 15 अगस्त के बीच बिजली चमकने/आंधी की चेतावनी है. 14 से 18 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में 14 अगस्त को बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 14 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.

छत्तीसगढ़ में 19 तक बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश जारी रहेगी. 14 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश होगी. 15 अगस्त को बहुत भारी बारिश तथा 14 और 16-17 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. 14 से 17 अगस्त के बीच बिजली चमकने व आंधी का अनुमान है.

मध्य प्रदेश में 19 अगस्त तक बारिश की संभावना

पूर्वी मध्य प्रदेश में 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है. 14 और 18 अगस्त को भारी बारिश, जबकि 15 से 17 अगस्त के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है. जबकि पश्चिम मध्य प्रदेश 14 अगस्त और 18-19 अगस्त को छिटपुट बारिश, जबकि 15 से 17 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होगी. 14-15 अगस्त को भारी बारिश और 16-17 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

  • असम और मेघालय : 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश जारी रहेगी. इस पूरे दौरान (14-19 अगस्त) भारी बारिश और 14-17 अगस्त के बीच बिजली चमकने व आंधी की संभावना है.
  • अरुणाचल प्रदेश : 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी. 14 अगस्त और 18-19 अगस्त को भारी बारिश, जबकि 15 से 17 अगस्त के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है. 14-17 अगस्त के बीच बिजली व आंधी की चेतावनी है.
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा : 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी. 14 से 16 अगस्त और 19 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. 14 से 16 अगस्त के दौरान बिजली चमकने व आंधी का अनुमान है.
  • कोंकण और गोवा : 14 से 19 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होगी और 14 से 15 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है.
  • मध्य महाराष्ट्र : 14 से 15 अगस्त तक व्यापक बारिश और 16 से 19 अगस्त तक छिटपुट बारिश होगी. 14 से 16 अगस्त के दौरान भारी बारिश के आसार हैं.
  • गुजरात क्षेत्र : 14 अगस्त को काफी व्यापक बारिश और 15-19 अगस्त को छिटपुट बारिश होगी. 14 अगस्त को बिजली गिरने/आंधी की संभावना है.
  • सौराष्ट्र और कच्छ एवं मराठवाड़ा : 14 से 19 अगस्त के दौरान छिटपुट बारिश की संभावना है. सौराष्ट्र और कच्छ में 14 अगस्त को आंधी-बिजली की चेतावनी है.
  • केरल और माहे : 14 से 17 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी, जबकि 18-19 अगस्त को छिटपुट बारिश होगी. 14 अगस्त को भारी बारिश, 30-40 किमी/घंटा (झोंके 50 किमी/घंटा) की रफ्तार से हवाएं और तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है.
  • तटीय कर्नाटक : 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी. 14 अगस्त को 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और तेज सतही हवाएं चलेंगी.
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल : 14 से 19 अगस्त तक छिटपुट बारिश होगी. 14 अगस्त को भारी बारिश तथा 14 से 15 अगस्त के दौरान बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटा (झोंके 60 किमी/घंटा) की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
  • लक्षद्वीप : 14 से 17 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी और 18-19 को छिटपुट बारिश. 14 से 15 अगस्त के दौरान बिजली, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और तेज सतही हवाएं चलेंगी.
  • तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा : 14 से 19 अगस्त के बीच छिटपुट बारिश होगी. 14 से 17 अगस्त के दौरान बिजली चमकने, तेज सतही हवाएं चलने और 40-50 किमी/घंटा (झोंके 60 किमी/घंटा) की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है.
  • तेलंगाना : 14 से 19 अगस्त तक छिटपुट बारिश होगी. 14 से 16 अगस्त के दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और तेज सतही हवाएं चलने की चेतावनी है.
  • उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक : 14 से 19 अगस्त तक छिटपुट बारिश होगी. 14 अगस्त को तेज सतही हवाएं चलने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी/बिजली की संभावना है.


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola