ePaper
Live Updates

Assembly By Poll Result: उत्तराखंड की मंगलौर सीट में कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को मिली जीत

Updated at : 13 Jul 2024 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
Assembly By Poll Result: उत्तराखंड की मंगलौर सीट में कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को मिली जीत

Assembly By Poll Result LIVE: देश के सात राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम आने लगे हैं. जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जीत दर्ज की है. पश्चिम बंगाल की चारो सीट पर टीएमसी ने जीत दर्ज की है. जानें अन्य सीटों का हाल

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:26 PM. 13 Jul 245:26 PM. 13 Jul

उपचुनाव में टीएमसी की शानदार जीत को सीएम ममता ने 21 जुलाई को किया समर्पित

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, चार में से तीन सीट भाजपा की थी जो अब तृणमूल ने जीती है. यह जीत जनता की जीत है और मैं जनता को धन्यवाद करती हूं, इस जीत को हम 21 जुलाई को समर्पित करेंगे.

4:33 PM. 13 Jul 244:33 PM. 13 Jul

उत्तराखंड की मंगलौर सीट में कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को मिली जीत

उत्तराखंड की मंगलौर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन जीते, भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 422 मतों के अंतर से हराया.

4:08 PM. 13 Jul 244:08 PM. 13 Jul

तमिलनाडु उपचुनाव द्रमुक उम्मीदवार ने 67757 वोटों से जीत दर्ज की

तमिलनाडु उपचुनाव में द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के उम्मीदवार अन्नियुर शिवा ने विक्रवांडी विधानसभा सीट पर 67,757 वोटों से जीत दर्ज की.

3:55 PM. 13 Jul 243:55 PM. 13 Jul

पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने किया क्लीन स्वीप

विधानसभा उपचुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने सभी चार सीटों पर जीत दर्ज की है. रायगंज से कल्याणी कृष्णा की जीत हुई है. रणघाट दक्षिण से टीएमसी उम्मीदवार मुकुट मणि अधिकारी ने चुनाव जीत लिया है जबकि बगदा सीट से टीएमसी की मधुपर्णा ठाकुर ने चुनाव जीत लिया है. मानिकटोला से भी टीएमसी उम्मीदवार सुप्ति पांडे अगे चल रही हैं.

3:42 PM. 13 Jul 243:42 PM. 13 Jul

बद्रीनाथ सीट से जीत दर्ज कर क्या बोले कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह

उत्तराखंड के बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने चुनाव जीत लिया है. जीत के बाद उन्होंने कहा, मैं बद्रीनाथ के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं. इसका श्रेय उन सभी को जाता है जिन्होंने न्याय की इस लड़ाई में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मेरा साथ दिया.

3:40 PM. 13 Jul 243:40 PM. 13 Jul

बद्रीनाथ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत, बीजेपी के राजेंद्र भंडारी की करारी हार

उत्तराखंड के बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने चुनाव जीत लिया है. जबकि यहां से बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र सिंह भंडारी की करारी हार हुई है.

3:23 PM. 13 Jul 243:23 PM. 13 Jul

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस 2, बीजेपी एक, टीएमसी 3 और AAP ने एक सीट पर किया कब्जा

विधानसभा उपचुनाव: 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने अब तक दो सीटें जीत ली हैं. जबकि 2 पर आगे चल रही है. टीएमसी ने 3 सीटें जीतीं, 1 सीट पर आगे चल रही है. वहीं पंजाब में AAP ने जालंधर पश्चिम सीट जीत ली है. बीजेपी ने एक सीट जीती है, जबकि 1 सीट पर आगे चल रही है. डीएमके एक सीट पर आगे चल रही है. बिहार की रूपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है.

3:16 PM. 13 Jul 243:16 PM. 13 Jul

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस 2, बीजेपी एक, टीएमसी 3 और AAP ने एक सीट पर किया कब्जा

विधानसभा उपचुनाव: 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने अब तक दो सीटें जीत ली हैं. जबकि 2 पर आगे चल रही है. टीएमसी ने 3 सीटें जीतीं, 1 सीट पर आगे चल रही है. वहीं पंजाब में AAP ने जालंधर पश्चिम सीट जीत ली है. बीजेपी ने एक सीट जीती है, जबकि 1 सीट पर आगे चल रही है. डीएमके एक सीट पर आगे चल रही है. बिहार की रूपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है.

2:34 PM. 13 Jul 242:34 PM. 13 Jul

अमरवाड़ा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आगे

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर बीजेपी की वापसी हो गई है. 19वें राउंड की वोटों की गिनती के बाद बीजेपी के कमलेश प्रताप सिंह 1747 वोटों से आगे चल रहे हैं.

2:26 PM. 13 Jul 242:26 PM. 13 Jul

रुपौली विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह जीते

बिहार की रुपौली विधानसभा के उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है. निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने यहां से जीत दर्ज की है.

2:16 PM. 13 Jul 242:16 PM. 13 Jul

रुपौली सीट पर निर्दलीय शंकर सिंह आगे

बिहार के रुपौली सीट पर 11 राउंड की गिनती समाप्त हो गई है. निर्दलीय शंकर सिंह 6838 वोट से आगे चल रहे हैं जबकि जदयू दूसरे पर है.

1:50 PM. 13 Jul 241:50 PM. 13 Jul

अमरवाड़ा सीट पर हर पल पलट रही बाजी, बीजेपी केवल 713 वोट से आगे

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर हर राउंड की गिनती के साथ बाजी पलट जा रही है. 18वें राउंड की गिनती समाप्त हो गई है. बीजेपी के कमलेश प्रताप शाह ने कांग्रेस उम्मीदवार धीरन साह पर 713 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है.

1:11 PM. 13 Jul 241:11 PM. 13 Jul

तीन सीटों पर टीएमसी ने जीत दर्ज की

पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में तीन सीटों पर टीएमसी ने जीत दर्ज की है. एक सीट पर आगे चल रही है.

1:07 PM. 13 Jul 241:07 PM. 13 Jul

मंगलौर सीट पर कांटे की टक्कर में कांग्रेस ने बीजेपी को हराया

हरिद्वार की मंगलौर सीट पर कांग्रेस ने कांटे की टक्कर में बीजेपी को हराया. केवल 449 वोटों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की. कांग्रेस प्रत्याशी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने बीजेपी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को हरा दिया है.

12:55 PM. 13 Jul 2412:55 PM. 13 Jul

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी 2,914 वोट से आगे

मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की आठवें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस के धीरन शाह इनवती बीजेपी के कमलेश शाह से 2,914 वोटों से आगे हैं.

12:36 PM. 13 Jul 2412:36 PM. 13 Jul

रायगंज विधानसभा सीट पर TMC उम्मीदवार की हुई जीत

पश्चिम बंगाल की रायगंज विधानसभा सीट पर TMC उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. कृष्णा कल्याणी ने बीजेपी प्रत्याशी को हरा दिया है.

12:27 PM. 13 Jul 2412:27 PM. 13 Jul

देहरा विधानसभा से सीएम सुक्खू की पत्नी ने दर्ज की जीत

हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा से सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत दर्ज की है.

12:25 PM. 13 Jul 2412:25 PM. 13 Jul

हमीरपुर से बीजेपी उम्मीदवार की हुई जीत

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. यहां से आशीष शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को शिकस्त दी.

12:21 PM. 13 Jul 2412:21 PM. 13 Jul

कांग्रेस 5 सीटों पर आगे, टीएमसी 4 सीटों पर आगे

13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है. टीएमसी 4 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी, डीएमके, आप और जेडीयू एक-एक सीट पर आगे चल रही है.

12:20 PM. 13 Jul 2412:20 PM. 13 Jul

बीजेपी प्रत्याशी हमीरपुर सीट से आगे

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की जारी मतगणना में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी सहित कांग्रेस के दो उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी हमीरपुर सीट पर आगे है.

12:05 PM. 13 Jul 2412:05 PM. 13 Jul

रुपौली विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार आगे

बिहार के पूर्णिया जिले में रुपौली विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है. अभी तक के रुझान के अनुसार, निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह जदयू उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल से आगे निकल गए हैं.

11:57 AM. 13 Jul 2411:57 AM. 13 Jul

पश्चिम बंगाल में टीएमसी चारो सीट पर आगे

पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाए हुए हैं. पश्चिम बंगाल की मानिकतला, बगदाह, राणाघाट दक्षिण और रायगंज विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था.

11:47 AM. 13 Jul 2411:47 AM. 13 Jul

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से जीते मोहिंदर भगत

आम आदमी पार्टी (आप) के मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल को 37,000 से अधिक मतों से हरा दिया है.

11:41 AM. 13 Jul 2411:41 AM. 13 Jul

मंगलौर और बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस आगे

उत्तराखंड की मंगलौर सीट पर 5 राउंड की गिनती पूरी हो गई है. यहां से कांग्रेस उम्मीदवार काजी मोहम्मद निजामुद्दीन अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बसपा के उबैदुर्रहमान पर बढ़त बना ली है. वहीं, बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी पर बढ़त हासिल कर ली है.

11:40 AM. 13 Jul 2411:40 AM. 13 Jul

हमीरपुर सीट पर बीजेपी हुई आगे

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर बीजेपी फिर से आगे हो गई है. 9 राउंड की मतगणना होनी है जिसमें से 5 राउंड के बाद बीजेपी आगे है.

11:35 AM. 13 Jul 2411:35 AM. 13 Jul

रुपौली में JDU उम्मीदवार को निर्दलीय से मिल रही है कड़ी टक्कर

रुपौली में मुकाबला हुआ रोचक होता नजर आ रहा है. यहां निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह जेडीयू को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. बीमा भारती तीसरे नंबर पर हैं.

11:30 AM. 13 Jul 2411:30 AM. 13 Jul

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में विधानसभा की तीनों सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में मुख्य़मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी सहित कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए हैं.

11:29 AM. 13 Jul 2411:29 AM. 13 Jul

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर अब कांग्रेस उम्मीदवार धीरन साह ने बीजेपी के कमलेश प्रताप शाह पर बढ़त बना ली है. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवीराम उर्फ देवरावेन भलावी तीसरे स्थान पर नजर आ रही हैं.

11:26 AM. 13 Jul 2411:26 AM. 13 Jul

जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल पांचवें राउंड के बाद भी आगे

बिहार के पूर्णिया जिले में रूपौली विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल पांचवें राउंड के बाद भी आगे चल रहे हैं.

11:21 AM. 13 Jul 2411:21 AM. 13 Jul

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से ‘आप’ प्रत्याशी की हुई जीत

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट का रिजल्ट आ गया है. यहां उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है.

11:18 AM. 13 Jul 2411:18 AM. 13 Jul

13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 5 सीटों पर आगे

विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव के परिणाम आज आएंगे. 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है, टीएमसी 4 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी , डीएमके, आप और जेडीयू एक-एक सीट पर आगे चल रही है.

11:17 AM. 13 Jul 2411:17 AM. 13 Jul

13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 5 सीटों पर आगे

विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव के परिणाम आज आएंगे. 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है, टीएमसी 4 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी , डीएमके, आप और जेडीयू एक-एक सीट पर आगे चल रही है.

11:08 AM. 13 Jul 2411:08 AM. 13 Jul

देहरा में कांग्रेस उम्मीदवार आगे

हिमाचल प्रदेश के देहरा में कांग्रेस उम्मीदवार 21,723 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां बीजेपी के होशियार सिंह 16,694 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

11:07 AM. 13 Jul 2411:07 AM. 13 Jul

रूपौली विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार आगे

बिहार के पूर्णिया जिले में रूपौली विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह से 2433 मतों से आगे हैं.

11:02 AM. 13 Jul 2411:02 AM. 13 Jul

जालंधर में 11 राउंड की काउंटिंग के बाद आप उम्मीदार आगे

जालंधर पश्चिम उपचुनाव में 11 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है. मोहिंदर भगत (आप) को 46064 वोट मिले हैं जबकि सुरिंदर कौर ( कांग्रेस) को 14668 वोट मिले हैं.

11:00 AM. 13 Jul 2411:00 AM. 13 Jul

बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार आगे

उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपल बुटोला तीसरे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र सिंह भंडारी से आगे चल रहे हैं.

10:33 AM. 13 Jul 2410:33 AM. 13 Jul

मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा सीट में बीजेपी प्रत्याशी से पीछे

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं देहरा से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर बीजेपी उम्मीदवार होशियार सिंह से 557 मतों से पीछे हैं.

10:31 AM. 13 Jul 2410:31 AM. 13 Jul

विक्रवांडी विधानसभा सीट पर DMK उम्मीदवार आगे

तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आज आएंगे. अब तक की मतगणना में डीएमके उम्मीदवार ने बढ़त बनाई हुई है.

10:14 AM. 13 Jul 2410:14 AM. 13 Jul

जालंधर पश्चिम सीट पर ‘आप’ आगे

पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. पांच राउंड के बाद ‘आप’ के मोहिंदर भगत 23189 वोटों के साथ अपने नजदीकी प्रति​द्वंद्वी कांग्रेस के सुरिंदर कौर से आगे चल रहे हैं.

10:02 AM. 13 Jul 2410:02 AM. 13 Jul

अमरवाड़ा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आगे

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर बीजेपी के कमलेश प्रताप सिंह 2939 वोटों से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस के धीरन साह सुखराम दूसरे नंबर पर हैं.

9:51 AM. 13 Jul 249:51 AM. 13 Jul

बिहार के रुपौली विधानसभा से जदयू प्रत्याशी आगे, बीमा भारती पिछड़ीं

पहले राउंड के बाद बिहार के रुपौली विधानसभा उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी से बीमा भारती पिछड़ गईं हैं.

9:42 AM. 13 Jul 249:42 AM. 13 Jul

पश्चिम बंगाल में चारों सीट पर TMC आगे

पश्चिम बंगाल में पहले राउंड की मतगणना के बाद चारों सीट पर TMC के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

9:40 AM. 13 Jul 249:40 AM. 13 Jul

बिहार के रुपौली विधानसभा से जदयू प्रत्याशी आगे, बीमा भारती पिछड़ीं

पहले राउंड के बाद बिहार के रुपौली विधानसभा उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी से बीमा भारती पिछड़ गईं हैं.

9:36 AM. 13 Jul 249:36 AM. 13 Jul

पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी

पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है. मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई.

9:35 AM. 13 Jul 249:35 AM. 13 Jul

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट पर मतगणना जारी

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से जारी है. राज्य के नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान हुआ था.

9:27 AM. 13 Jul 249:27 AM. 13 Jul

तमिलनाडु की विक्रवांडी सीट पर डीएमके आगे

विक्रवांडी विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग जारी है. डीएमके के अन्नियूर शिवा अभी पीएमके उम्मीदवार सी अंबुमणि से आगे चल रहे हैं.

9:13 AM. 13 Jul 249:13 AM. 13 Jul

जालंधर पश्चिम सीट पर ‘आप’ उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे

जालंधर पश्चिम सीट पर ‘आप’ उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सुरिंदर कौर पर बढ़त बना ली है. बीजेपी की शीतल अंगुराल लगातार तीसरे स्थान पर चल रही हैं.

9:12 AM. 13 Jul 249:12 AM. 13 Jul

बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार बिस्वास ने मतगणना केंद्र का दौरा किया

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में रानाघाट दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है. बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार बिस्वास ने मतगणना केंद्र का दौरा किया.

9:02 AM. 13 Jul 249:02 AM. 13 Jul

जालंधर पश्चिम सीट से ‘आप’ आगे

पंजाब की जालंधर पश्चिम उपचुनाव के लिए काउंटिंग जारी है. पहले राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी (आप)उम्मीदवार मोहिंदर भगत कांग्रेस की सुरिंदर कौर से आगे चल रहे हैं.

8:53 AM. 13 Jul 248:53 AM. 13 Jul

देहरा सीट से बीजेपी उम्मीदवार आगे

7 राज्यों में फैली 13 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है. हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार होशियार सिंह शुरुआती रुझानों के अनुसार आगे चल रहे हैं.

8:52 AM. 13 Jul 248:52 AM. 13 Jul

रायगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना जारी

रायगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना जारी है. पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में रायगंज डीसीआरसी मतगणना केंद्र का वीडियो सामने आया है.

8:14 AM. 13 Jul 248:14 AM. 13 Jul

सात राज्यों में हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू

सात राज्यों में 13 विधानसभा सीटों के लिए 10 जुलाई को हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. पंजाब में जालंधर वेस्ट सीट पर मुख्य मुकाबना ‘आप’ और कांग्रेस के बीच है. छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा.

8:11 AM. 13 Jul 248:11 AM. 13 Jul

सात राज्यों में हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू

सात राज्यों में 13 विधानसभा सीटों के लिए 10 जुलाई को हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. पंजाब में जालंधर वेस्ट सीट पर मुख्य मुकाबना ‘आप’ और कांग्रेस के बीच है. छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा.

7:50 AM. 13 Jul 247:50 AM. 13 Jul

एमपी के अमरवाडा सीट के नतीजे आएंगे

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित अमरवाड़ा (एसटी) सीट पर उपचुनाव हुए थे. यहां बीजेपी के कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरन शाह इनवती के बीच टक्कर है.

7:50 AM. 13 Jul 247:50 AM. 13 Jul

बिहार, पंजाब और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर हुए उपचुनाव

पंजाब की जालंधर, बिहार की रूपौली, तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव करवाए गए थे. बिहार के रूपौली से राजद की तरफ से बीमा भारती उम्मीदवार थीं.

7:50 AM. 13 Jul 247:50 AM. 13 Jul

उत्तराखंड के मंगलौर में BSP विधायक के निधन के बाद हुआ उपचुनाव

उत्तराखंड की दो सीटों पर उपचुनाव करवाए गए थे- बद्रीनाथ और मंगलौर सीट. मंगलीर सीट पर बीएसपी विधायक के निधन के बाद उपचुनाव हुआ है.

7:50 AM. 13 Jul 247:50 AM. 13 Jul

हिमाचल की देहरा सीट से कमलेश ठाकुर मैदान में

हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट पर सबकी नजर है. यहां से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर भी मैदान में थीं. प्रदेश में निर्दलीय के इस्तीफा देने और बीजेपी में शामिल होने के बाद उपचुनाव करवाए गए. इनमें देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीटें शामिल हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola