Assam Jhumoir Binandini Event: पीएम मोदी की मौजूदगी में 8600 कलाकारों ने रचा इतिहास, एक साथ किया नृत्य

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Feb 2025 9:01 PM

विज्ञापन

Assam Jhumoir Binandini Event

Assam Jhumoir Binandini Event: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में असम के 8600 कलाकारों ने एक साथ नृत्य कर इतिहास रच डाला है.

विज्ञापन

Assam Jhumoir Binandini Event: असम के चाय बागान क्षेत्रों के 8600 कलाकारों ने गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में एक साथ नृत्य कर इतिहास रच डाला है. कलाकारों ने प्रस्तुति ‘झुमोइर बिनंदिनी’ कार्यक्रम में दी. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे. असम सरकार ने असम चाय उद्योग के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया.

60 देशों के राजदूत ने देखा झुमुर नृत्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा 60 देशों के राजदूतों ने झुमुर नृत्य का आनंद उठाया. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “झुमुर नृत्य प्रदर्शन हमारे चाय उद्योग की समृद्ध संगीत और नृत्य परंपराओं को दुनिया के सामने रखने का हमारा प्रयास है.” शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों के लिए प्रोत्साहन के रूप में 25,000 रुपये और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के लिए 30,000 रुपये की घोषणा भी की. इसके अलावा चाय बागानों में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक क्लब स्थापित करने के वास्ते प्रत्येक चाय बागान को 25,000 रुपये का भुगतान किया जायेगा.

बीजेपी सरकार चाय किसानों की कर रही सेवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया, “भाजपा सरकार असम का विकास करने के साथ-साथ यहां के चाय किसानों की सेवा भी कर रही है. बागान श्रमिकों की आय बढ़नी चाहिए. इस दिशा में असम चाय निगम के श्रमिकों के लिए बोनस की भी घोषणा की गई है. खासकर बागानों में काम करने वाली हमारी बहनें और बेटियां गर्भावस्था के दौरान आय के संकट से जूझती थीं. आज ऐसी करीब 15 लाख महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान 15,000 रुपये की सहायता दी जा रही है ताकि उन्हें खर्च की चिंता न करनी पड़े.”

लाइट, लेजर शो और आतिशबाजियों से गूंजा स्टेडियम

गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में ‘झुमोइर बिनंदिनी’ कार्यक्रम में लाइट, संगीत, लेजर शो और आतिशबाजियों से गूंज उठा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola