Love Jihad रोकने के लिए कानून लाएगी असम सरकार, उल्लंघन करने वालों को आजीवन कारावास

Updated:
विज्ञापन

Himanta Biswa Sarma

Love Jihad: लव जिहाद को रोकने के लिए असम सरकार नये कानून लाने वाली है. इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की.

विज्ञापन

Love Jihad: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को ट्वीट किया और बताया कि उनकी सरकार भूमि जिहाद और लव जिहाद को रोकने के लिए दो कानून ला रही है. अगर कोई मुसलमान किसी हिंदू की संपत्ति खरीदना चाहता है या कोई हिंदू किसी मुसलमान की संपत्ति खरीदना चाहता है, तो उसे सरकार की अनुमति लेनी होगी.

लव जिहाद करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लव जिहाद को लेकर ला रहे नये कानून के बारे में जानकारी देते हुए कहा, अगर कोई इस कानून को तोड़ने की हिम्मत करता है, तो दोषी को आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी.

Also Read: Waqf Board: वक्फ बोर्ड में संशोधन की खबर से भड़के असदुद्दीन ओवैसी, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक के बाद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की घोषणा

राज्य भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, हमने चुनाव के दौरान ‘लव जिहाद’ के बारे में बात की थी. हम जल्द ही एक कानून लाएंगे, जिसमें ऐसे मामलों में आजीवन कारावास की सजा होगी. शर्मा ने यह भी कहा कि जल्द ही एक नई अधिवास नीति पेश की जाएगी जिसके तहत केवल असम में जन्में लोग ही राज्य सरकार की नौकरियों के लिए पात्र होंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व वादे के अनुसार प्रदान की गयी ‘एक लाख सरकारी नौकरियों’ में स्वदेशी लोगों को प्राथमिकता मिली है, जो पूरी सूची प्रकाशित होने पर स्पष्ट होगी.

मुख्यमंत्री की सहमति के बिना हिंदुओं और मुसलमानों के बीच जमीन की खरीद-बिक्री नहीं होगी

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम सरकार ने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच जमीन की बिक्री को लेकर भी फैसला किया है. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार इस तरह के लेनदेन को रोक नहीं सकती है, लेकिन आगे बढ़ने से पहले मुख्यमंत्री की सहमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है.

उत्तराखंड में फंसे हैं 1000 तीर्थयात्री

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola