Karnataka Hijab Row: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले- माहौल बनाया गया, शिक्षा से ज्यादा जरूरी हिजाब

हिजाब विवाद को लेकर देश में सियासत गरमा गई है. इस मामले को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हिजाब को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए.
Karnataka Hijab Row Updates कर्नाटक से शुरू हुए ‘हिजाब विवाद’ को लेकर देश में सियासत गरमा गई है. इस मामले को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मुबंई में कहा कि हिजाब (Hijab Issue) को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए.
एएनआई से बातचीत में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि देश में आज शिक्षा पीछे चली गई है और हिजाब आगे चला गया है. विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए असम के सीएम ने कहा कि लोगों ने माहौल बना दिया है कि शिक्षा से ज्यादा जरूरी हिजाब है.
इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर इस विवाद को तूल देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि मुस्लिम समुदाय को शिक्षा की जरूरत है, हिजाब की नहीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को तोड़ना चाहती है.
असम के मुख्यमंत्री ने हिजाब विवाद पर कहा कि अभी जो कर्नाटक में हो रहा है वह ज्ञान का मसला नहीं है, बल्कि ज्ञान मंदिर में धर्म का मसला है. अगर आप क्लास में हिजाब पहनकर जाते हैं, तो शिक्षक को कैसे पता चलेगा कि आप समझ रहे हैं या नहीं. किसी ने नहीं कहा कि वे तीन साल पहले हिजाब पहनना चाहते थे? मुस्लिम समुदाय को शिक्षा की जरूरत है, हिजाब की नहीं. राजनीतिक इस्लाम कांग्रेस प्रायोजित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




