Himanta Biswa Sarma: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने समर्थकों के साथ किया जमकर डांस, देखें वीडियो
Himanta Biswa Sarma
Himanta Biswa Sarma: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का डांस करता हुआ वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में सरमा अपने समर्थकों के साथ मंच पर झूमते-गाते नजर आ रहे हैं. हालांकि इस दौरान भी वो कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधने से नहीं चुके.
Himanta Biswa Sarma: असम के शिवसागर में अपने समर्थकों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, आज हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है. भाजपा ने राष्ट्र के लिए काम किया है और राष्ट्र ही हमारा धर्म है. उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए उसे तुष्टीकरण का घोषणा पत्र बताया. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, वे समाज को विभाजित करना चाहते हैं और सत्ता में आना चाहते हैं. हम उनकी तुष्टिकरण की राजनीति की निंदा करते हैं. कांग्रेस के घोषणापत्र को देखकर ऐसा लगता है कि उन्होंने पाकिस्तान चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है. असम के सीएम ने कहा, मैं पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर लोगों को बीजेपी में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं.
कांग्रेस ने 5 अप्रैल को जारी किया अपना घोषणापत्र, जाति जनगणना सहित कई वादे किए
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जो पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित है. पार्टी ने इसे ‘न्याय पत्र’ नाम दिया. पार्टी ने वादा किया कि देश में उसकी सरकार बनने पर वह जाति आधारित जनगणना कराएगी और आरक्षण की अधिकतम सीमा को बढ़ा कर 50 प्रतिशत से ज्यादा करेगी. कांग्रेस ने यह भी कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण को वह सभी वर्गों के गरीबों के लिए बिना भेदभाव के लागू करेगी. घोषणा पत्र में कांग्रेस ने यह भी कहा है कि सरकार में आने के बाद वह नई शिक्षा नीति को लेकर राज्य सरकारों के साथ परामर्श करेगी और इसमें संशोधन करेगी. कांग्रेस ने पिछले 10 वर्षों में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराने का भी वादा किया. कांग्रेस का घोषणापत्र पार्टी के पांच न्याय – ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’- पर आधारित है.
बीजेपी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताया
बीजेपी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताया. बीजेपी ने आरोप लगाया और कहा, देश में दशकों तक शासन करने वाली इस पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया.
Also Read: ‘कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग जैसी सोच’, बोले पीएम मोदी- BJP ही दे सकती है विकास को रफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









