महिलाओं से संवाद के दौरान गुस्से से लाल हुए अशोक गहलोत, माइक को जमीन पर पटका, जानें पूरा मामला
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना शुक्रवार की रात बाड़मेर सर्किट हाउस में हुई जहां राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं पर फीडबैक (प्रतिपुष्टि) लेने के लिए महिलाओं के एक समूह के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया था.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार रात उस समय खफा हो गए जब महिलाओं से संवाद कार्यक्रम के दौरान माइक खराब हो गया. गहलोत ने वहां खड़े जिला कलेक्टर की ओर माइक जमीन पर फेंककर अपनी नाराजगी जाहिर की.
अशोक गहलोत के गुस्से का वीडियो वायरल
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना शुक्रवार की रात बाड़मेर सर्किट हाउस में हुई जहां राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं पर फीडबैक (प्रतिपुष्टि) लेने के लिए महिलाओं के एक समूह के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया था.
जब बोल रहे थे अशोक गहलोत, तो बंद हो गया माइक
दरअसल संवाद के दौरान अशोक गहलोत बोलने लगे तो माइक बंद हो गया. खफा गहलोत ने माइक जिला कलेक्टर की ओर जमीन पर फेंक दिया. माइक को जिला कलेक्टर ने उठाया.
महिलाओं के पीछे खड़े लोगों पर नाराज हुए गहलोत
इस कार्यक्रम में महिलाओं के पीछे की तरफ कुछ लोग खड़े थे. इस पर भी अशोक गहलोत ने नाराजगी जताई और उनसे वहां से हटने को कहा. इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आवाज लगाई. गहलोत ने कहा, एसपी कहां गए? एसपी और कलेक्टर दोनों एक जैसे लगते हैं.
बाड़मेर दौरे पर थे अशोक गहलोत
गहलोत दो दिवसीय बाड़मेर दौरे पर थे. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री को उड़ान योजना के लाभ बताए. संवाद के दौरान मंत्री हेमाराम चौधरी, बायतू विधायक हरीश चौधरी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष व विधायक मेवाराम जैन मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










