Arvind Kejriwal ने पीएम मोदी को दी चुनौती, कहा- ऐसा कर दिया तो बीजेपी के लिए करूंगा प्रचार
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Oct 2024 2:37 PM
Arvind Kejriwal : दिल्ली में ‘जनता की अदालत’ रैली में अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को चुनौती दी. जानें क्या कहा
दिल्ली में ‘जनता की अदालत’ रैली में ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकारों का अंत होने जा रहा है. ‘डबल इंजन’ सरकार का मतलब महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है. केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती दी और कहा कि दिल्ली में चुनाव से पहले एनडीए शासित 22 राज्यों में मुफ्त बिजली देने की चुनौती देता हूं, यदि उन्होंने ऐसा किया तो मैं बीजेपी के लिए प्रचार करूंगा.
रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी गरीब विरोधी है, उसने दिल्ली में बस मार्शल, ‘डाटा एंट्री ऑपरेटर’ को हटाया, होमगार्ड का वेतन रोका. दिल्ली में लोकतंत्र नहीं है, दिल्ली में उपराज्यपाल का राज है.
यह अरविंद केजरीवाल की दिल्ली है : आतिशी
‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की सीएम और आप नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली एकमात्र ऐसी जगह है जहां भीषण गर्मी में भी 24 घंटे बिजली लोगों को मिलती है और फिर भी बिल शून्य आता है. यह अरविंद केजरीवाल की दिल्ली है. बीजेपी एक गरीब विरोधी पार्टी है और वे गरीब लोगों को परेशान करते हैं. पिछले कुछ सालों से बीजेपी की केंद्र सरकार दिल्ली भर में एक-एक करके ‘झुग्गियों’ को ध्वस्त कर रही है, बीजेपी ने 6 महीने पहले वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी थी.
Read Also : Atishi Oath Ceremony: दिल्ली में आज से आतिशी पारी, तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










