Atishi Oath Ceremony: दिल्ली में आज से आतिशी पारी, तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Sep 2024 4:37 PM
Atishi Oath Ceremony
Atishi Oath Ceremony: आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को राज निवास में एक समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही लगातार चौथी बार दिल्ली में आप की सरकार बनी.
Atishi Oath Ceremony: आतिशी ने राज निवास में दिल्ली की आठवीं और तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके साथ कुछ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. आतिशी देश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं.
इन्होंने मंत्री पद की शपथ ली
नयी मंत्रिपरिषद में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत शामिल हो गए हैं. सभी ने आतिशी के साथ मंत्री पद की शपथ ली. राय, गहलोत, भारद्वाज और हुसैन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में भी मंत्री रहे हैं.
शपथ से पहले आतिशी ने की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने शपथ लेने से पहले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंची. उनसे मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. आतिशी के अलावा कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ से पहले केजरीवाल से मुलाकात की. मालूम हो शराब घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश कर थी. जिसके बाद आतिशी को नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया.
आतिशी के समक्ष विधानसभा चुनाव से पहले लंबित जन कल्याण नीतियों को तेजी से लागू करने की चुनौती
आतिशी का नाम दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ ही इतिहास के पन्नों पर अंकित हो गया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद दिल्ली में इस पद पर पहुंचने वालीं आतिशी तीसरी महिला हो गई हैं. आतिशी को कड़ी मेहनत करनी होगी और मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0 और दहलीज पर सेवाओं की डिलीवरी जैसी अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए तेज गति से काम करना होगा.
दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची
- ब्रह्म प्रकाश – 17 मार्च 1952 से 12 फरवरी 1955
- गुरमुख निहाल सिंह – 12 फरवरी 1955 से 1 नवंबर 1956
- मदन लाल खुराना – 2 दिसंबर 1993 से 26 फरवरी 1996
- साहिब सिंह वर्मा – 26 फरवरी 1996 से 12 अक्टूबर 1998
- सुषमा स्वराज – 12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998
- शीला दीक्षित – 3 दिसंबर 1998 से 1 दिसंबर 2003, 2 दिसंबर 2003 से 29 नवंबर 2008 और फिर 30 नवंबर 2008 से 28 दिसंबर 2013
- अरविंद केजरीवाल – 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014, 14 फरवरी 2015 से 15 फरवरी 2020 फिर 16 फरवरी 2020 से 21 सितंबर 2024.
- आतिशी – 21 सितंबर 2024 से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










