Arunachal Pradesh Accident: ट्रक खाई में गिरा, असम के 18 मजदूरों की मौत, 3 लापता; पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Dec 2025 8:20 PM

विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में ट्रक खाई में गिरा, फोटो ANI

Arunachal Pradesh Accident: अरुणाचल प्रदेश में एक ट्रक के खाई में गिरने से असम के तिनसुकिया जिले के कम से कम 18 मजदूरों की मौत हो गई. हादसे में 3 लोग अब भी लापता हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और मुआवजे की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

Arunachal Pradesh Accident: रक्षा मंत्रालय के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि राज्य के पूर्वी हिस्से में स्थित अंजॉ जिले के हयूलियांग-चागलागम रोड पर यह दुर्घटना 8 दिसंबर को हुई. ट्रक पर तिनसुकिया जिले के 22 मजदूर सवार थे. दुर्गम इलाका चागलागम से लगभग 12 किलोमीटर दूर है. हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग लापता हैं.

पीएमओ ने मुआवजे की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और मुआवजे की घोषणा भी की. पीएमओ ने एक्स में लिखा- अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में एक हादसे में लोगों की जान जाने से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. PMNRF से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

दुर्घटना की जानकारी किसी को नहीं थी

दुर्घटना की जानकारी किसी भी स्थानीय एजेंसी, ठेकेदार या नागरिक को नहीं थी. बयान के अनुसार एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति ने जब आपबीती सुनाई तभी इसकी जानकारी मिली. उन्होंने बताया, 18 शव देखे गए हैं और उन्हें निकाला जा रहा है. हयूलियांग के एडीसी ने अंजॉ के एसपी (पुलिस अधीक्षक) को सूचित कर दिया है, जो घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं.

अरुणाचल प्रदेश में एक छात्रावास के निर्माण के लिए गए थे मजदूर

घटनास्थल की ओर रवाना हो रहे तिनसुकिया क्षेत्राधिकारी जयदीप राजक ने पीटीआई से कहा, शुरुआती जानकारी के अनुसार ये मजदूर हयूलियांग में निजी ठेकेदार के लिए एक परियोजना में काम कर रहे थे. वे एक डंपर में यात्रा कर रहे थे जो सड़क से लगभग 1000 फुट गहरी खाई में गिर गया. तिनसुकिया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मयंक कुमार ने बताया कि जिले के 22 मजदूर अरुणाचल प्रदेश में एक छात्रावास के निर्माण के लिए गए थे.

jay-ram-mahto
जयराम महतो, फोटो प्रभात खबर
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola