कोरोना की जंग में एक और दवा, इस फार्मा कंपनी ने बनाया इंजेक्शन

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Jun 2020 12:48 PM

विज्ञापन

दवा बनाने वाली कंपनियां होटेरा ने एक इनवेस्टिगेशनल ऐंटीवायरल ड्रग रेमडेसिवीर को लॉन्च करने जा रही है. जो कोरोना की लड़ाई में कारगार साबित होगा

विज्ञापन

कोरोना वायरस जंग के बीच भारत की दवा कंपनियां लगातार कोरोना को हराने के लिए नये नये परीक्षण कर रहे हैं. अभी इसी सूची में एक और नाम जुड़ गया है दरअसल दवा बनाने वाली कंपनियां होटेरा ने एक इनवेस्टिगेशनल ऐंटीवायरल ड्रग रेमडेसिवीर को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी पहले ही इसके लिए डीजीसीआई से अनुमति ले चुका है जिसे वो केवी फॉर के नाम से भारत में बेचेगी.

ये दवाई इस महीने के अंत तक भारत में पहुंच जाएगी. कंपनी ने कहा है कि दवाई पूरे भारत में कोरोना संदिग्ध और कोरोना पॉजिटिव दोनों के लिए काम आएगी. हालांकि यह इंजेक्शन उन्ही लोगों को दी जाएगी जो मरीज बेहद गंभीर होंगे. कंपनी का कहना है कि ये दवा कोरोना काल में एक गेम चेंजर साबित हो सकता है. कंपनी का यह भी कहना है कि इस दवा को वह तुरंत इसे पूरे देश में उपलब्ध कराने के लिए तैयार है. कॉविफोर इंजेक्शन बाजार में 100 mg वायल में बाजार में मिलेगी.

कंपनी ने इसके लिए इसे अमेरिका की ‘गिलियड साइंस इंक’ से करार किया है. ताकि ये कोविड-19 इलाज का दायरा बढ़ाया जा सके. कंपनी के चेयर मैन का कहना है कि वो ये दवा उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं और उनके पास स्टॉक की कमी नहीं है. वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ये इंजेक्शन उन्ही लोगों को दी जाएगी जो पहले से ही ऑक्सीजन पर हैं, मतलब इसका इस्तेमाल केवल आपातकाल के लिए है.

ये इंजेक्शन वैसे लोगों को नहीं दी जाएगी गुर्दे संबंधित किसी बीमारी से जूझ रहे हैं. जबकि 12 साल से कम उम्र के बच्चों को ये इंजेक्शन नहीं दी जाएगी. साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं के लिए भी ये दवाई प्रतिबंध है. डीसीजीआई ने साफ किया है कि इस दवा का उपयोग सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही किया जा सकता है

बता दें कि फार्मा कंपनी हेटेरो भारत की अग्रणी जेनेरिक दवा कंपनियों में से एक है और दुनिया में एंटी-रेट्रोवायरल ड्रग्स की सबसे बड़ी उत्पादक है. हेटेरो के अलावा और भी कई कंपनियों ने इसकी अप्रूवल के लिए अनुमति मांगी है, जिसमें बीडीआर, जुबिलेंट, माइलान और डीआर रेड्डीज लैब्स जैसी कंपनियां शामिल हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola