Ajmer Doctor Slaps Patient: अजमेर में वृद्ध मरीज को 10 मिनट तक थप्पड़ मारा, डॉक्टर की हरकत कैमरे में कैद, देखें वीडियो
वृद्ध मरीज को थप्पड़ मारा
Ajmer Doctor Slaps Elderly Patient: राजस्थान के अजमेर से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आ रही है. एक अस्पताल में वृद्ध मरीज को एक जूनियर डॉक्टर ने 10 मिनट तक थप्पड़ मारा. घटना अजमेर के जेएलएन अस्पताल की बताई जा रही है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
Ajmer Doctor Slaps Elderly Patient: राजस्थान के अजमेर स्थित जेएलएन अस्पताल में एक महिला इंटर्न डॉक्टर ने शुक्रवार को कथित रूप से करीब 10 मिनट तक एक वृद्ध मरीज को थप्पड़ और लात से पीटा. पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
क्या है मामला?
घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है. पीड़ित वृद्ध मरीज आंख विभाग (OPD) से बाहर निकल रहे थे. सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो में देखा जा सकता है, एक महिला डॉक्टर बाहर निकल रही थी, उसी समय वृद्ध मरीज के साथ टक्कर हो जाती है. उसी पर डॉक्टर गुस्से में आ जाती है और मरीज को थप्पड़ से मारने लगती है. अस्पताल के कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी बीच-बचाव करते दिख रहे हैं.
मरीज से माफी भी मंगवाई
जूनियर डॉक्टर ने न केवल वृद्ध मरीज को थप्पड़ से मारा, बल्कि उसे माफी भी मांगने के लिए मजबूर किया. मरीज ने कई बार डॉक्टर से माफी मांगी, लेकिन तब भी महिला डॉक्टर का गुस्सा नहीं थमा.
वीडियो हो रहा वायरल
अजमेर के अस्पताल में वृद्ध मरीज को थप्पड़ मारने वाली घटना का सीसीटीवी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. @rajendrapokrna नाम के एक यूजर ने सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और लिखा- “भीड़भाड़ में ऐसी घटनाएं आम हैं, लेकिन नैतिकता भी कोई चीज होती है. डॉक्टरों से अभद्रता पर सजा तय है, पर जब डॉक्टर ही मरीज से अभद्रता करें, तब सजा कौन देगा?”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










