विमान हादसे में अजित पवार की मौत; ममता बनर्जी और खरगे ने की जांच की मांग


Ajit Pawar Plane Crash: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे में मौत पर दुख जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग कर दी है.
Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती के पास विमान दुर्घटना में मौत हो गई. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अजित पवार की मौत की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है.
जांच होनी चाहिए : खरगे
ममता बनर्जी की इस मांग के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, जांच तो होना चाहिए क्योंकि ऐसा हादसा हुआ है..सभी नेता विमान से जाते हैं, कॉरपोरेट के लोग भी जाते हैं. अहमदाबाद में दुर्घटना हुई. यह छोटा विमान था, ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच तो होनी चाहिए.
ममता बनर्जी ने कहा- हमें सिर्फ सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा
बनर्जी ने कहा कि मौजूदा तंत्रों के माध्यम से सच्चाई सामने नहीं आएगी, केवल सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में की गई जांच ही विश्वसनीय होगी. उन्होंने कहा- हमें सिर्फ सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है. बाकी सभी एजेंसियां पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी हैं.
दिग्विजय सिंह ने विमान हादसे पर उठाया सवाल
अजीत पवार के निधन पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, सवाल यह है कि यह हादसा क्यों हुआ? शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसी कंपनी का एक विमान तीन साल पहले मुंबई में भी इसी तरह दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. यह घटना कम विजिबिलिटी के कारण हुई. DGCA को इस घटना की पूरी जांच करनी चाहिए. जिस कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस कंपनी के विमानों का मेंटेनेंस कौन कर रहा है?
लैंडिंग के दौरान अजित पवार का विमान हुआ क्रैश, सभी 5 लोगों की मौत
अजित पवार और 5 अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले में विमान दुर्घटना में मौत हो गई. पवार 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव के लिए पुणे जिले में चार रैलियों को संबोधित करने के लिए मुंबई से रवाना हुए थे. वीएसआर वेंचर्स की लीयरजेट 46 विमान ने मुंबई से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और सुबह लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर इसका रडार से संपर्क टूट गया. 8 बजकर 50 मिनट पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
ये भी पढ़ें: ‘दादा’ के बाद NCP का नेता कौन? किस ओर जाएंगे अजित पवार गुट के नेता? महाराष्ट्र की राजनीति का बड़ा सवाल
अजित पवार का आखिरी पोस्ट, हादसे से ठीक पहले लिखा था भावुक मैसेज
अजित पवार ‘दादा’ कभी नहीं हुए सत्ता से बाहर, चाचा की छाया से निकलकर बनाई खास पहचान
Ajit Pawar : सेल्फमेड नेता अजित पवार, जो पिता की असमय मौत के बाद टूटे नहीं; मजबूती से उभरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए