दिल्ली हिंसा : पुलिसकर्मी पर पिस्‍टल लहराने वाला शाहरुख बनाता था टिकटॉक वीडियो, मॉडलिंग का था शौक

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर में हिंसा के दौरान निहत्थे पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाले व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे दिल्ली लाया जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने बताया, शाहरुख के पास मौजूद पिस्टल बिहार के मुंगेर की बनी हुई थी, अपनी फैक्ट्री में काम करने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर में हिंसा के दौरान निहत्थे पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाले व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे दिल्ली लाया जा रहा है.

दिल्ली पुलिस ने बताया, शाहरुख के पास मौजूद पिस्टल बिहार के मुंगेर की बनी हुई थी, अपनी फैक्ट्री में काम करने वाले एक शख्स से इसने खरीदी थी पिस्टल. दिल्‍ली पुलिस ने बताया, शाहरुख मॉडलिंग करता है, टिकटॉक विडियो भी बनाता है. ये जिम का भी शौकीन है. सेकेंड ईयर बीए तक पढ़ा हुआ है. इसने म्यूजिक विडियो भी बना रखा है.

शुरुआती पूछताछ में शाहरुख ने बताया कि वो अकेले ही प्रोटेस्ट में आया था. अभी उसे अदालत में पेश करना है, पूछताछ बाद में करेंगे. इसने भागने के लिए एस्टीम गाड़ी का इस्तेमाल किया था, ताहिर के साथ कनेक्शन पर भी हम पूछताछ करेंगे.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजीत कुमार सिंगला ने बताया, हम उस पिस्तौल को बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं जो उसने इस्तेमाल की थी. शाहरुख ने कहा कि उन्होंने गुस्से के बीच विरोध प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी की. उनकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है, लेकिन उनके पिता के खिलाफ नशीले पदार्थों और फेक मुद्रा का केस है. आगे की जांच चल रही है

उन्‍होंने बताया शाहरुख पर आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 186 और 353 के तहत आरोप लगाया गया है. जरूरत पड़ने पर जांच के दौरान और धाराएं जोड़ी जाएंगी. उन्‍होंने कहा, हम अधिक से अधिक रिमांड की मांग करेंगे.

गौरतलब है कि जाफराबाद-मौजपुर रोड पर 24 फरवरी को एक व्यक्ति ने अपना तमंचा पुलिसकर्मी पर तान दिया था जिसका वीडियो वायरल हो गया. इस व्यक्ति की पहचान 33 वर्षीय शाहरुख के तौर पर हुई है. व्यक्ति ने पुलिस की मौजूदगी में आठ गोलियां चलाईं थीं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola