ePaper

MiG-29 Crash: बाड़मेर में वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-29 क्रैश, पायलट सुरक्षित

Updated at : 02 Sep 2024 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
MiG-29 Crash

MiG-29 Crash

MiG-29 Crash: वायुसेना का लड़ाकू विमान राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार को देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में पायलट को कुछ नहीं हुआ. उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

विज्ञापन

MiG-29 Crash: भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया, बाड़मेर सेक्टर में नियमित रात्रि प्रशिक्षण मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना के मिग-29 में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई. जिसके बाद विमान क्रैश कर गया. पायलट को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पायलट सुरक्षित है और किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola