ePaper

AIIMS INI CET 2021 स्थगित, सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा को एक महीने के लिए टाला

Updated at : 11 Jun 2021 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
AIIMS INI CET 2021 स्थगित, सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा को एक महीने के लिए टाला

AIIMS INI CET 2021 postponed: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आईएनआई सीईटी 2021 परीक्षा को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर आधिकारिक सूचना जारी किया गया है.सुप्रीम कोर्ट ने आज एम्स परीक्षा को कम से कम एक महीने के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आईएनआई सीईटी 2021 परीक्षा को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर आधिकारिक सूचना जारी किया गया है.सुप्रीम कोर्ट ने आज एम्स परीक्षा को कम से कम एक महीने के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया है.

INI CET 2021 को शुरू में 8 मई को आयोजित किया जाना था, लेकिन COVID महामारी के कारण इसे 16 जून को रि शेड्यूल किया गया था. 23 एमबीबीएस डॉक्टर्स ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी. उनकी कहना था कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच पीजी एंट्रेंस एग्जाम (Medical PG Entrance Exam) कराना उचित नहीं है. सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच सभी डॉक्टर्स को कम से कम 100 दिन की सेवा देने के लिए कहा है, और इसके तुरंत बाद परीक्षा करवाना उचित नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कही ये बात

जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस एमआर शाह की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि यह देखते हुए कि उम्मीदवारों फिलहाल COVID 19 ड्यूटी पर हैं और जहां ड्यूटी पर हैं, उससे परीक्षा केंद्र काफी दूर है. साथ ही, एम्स पीजी 2021 की तैयारी के लिए उनके पास पर्याप्‍त समय भी नहीं है. ऐसे में 16 जून की तारीख तय करना मनमाना होगा.

एम्स द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में 815 सीटों के लिए लगभग 80,000 उम्मीदवार ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. 815 सीटें एम्स और जिपमर, पुडुचेरी, निमहंस, बेंगलुरु और पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के 8 संस्थानों में स्थित हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola