Agni Man राम नारायण अग्रवाल का निधन, लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में निभाई बड़ी भूमिका
Agni Man
Agni Man: प्रख्यात डीआरडीओ मिसाइल वैज्ञानिक राम नारायण अग्रवाल का गुरुवार को निधन हो गया.
Agni Man: डीआरडीओ मिसाइल वैज्ञानिक राम नारायण अग्रवाल का निधन 84 साल की उम्र में हुआ. इसकी जानकारी डीआरडीओ के अधिकारी ने दी.
अग्नि मैन के नाम से थे मशहूर
मिसाइल वैज्ञानिक राम नारायण अग्रवाल को अग्नि मैन के नाम से जाना जाता था. उन्होंने अग्नि मिसाइलों के जनक के रूप में भी जाना जाता है. उन्होंने देश में लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अग्नि मिसाइलों के पहले कार्यक्रम निदेशक थे. डीआरडीओ अधिकारी ने बताया, उन्हें अग्नि पुरुष के रूप में भी जाना जाता था.
डीआरडीओ के रिटायर्ड वैज्ञानिकों ने जताया शो
डीआरडीओ के वरिष्ठ सेवारत और भूतपूर्व वैज्ञानिकों ने डॉ अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया. पूर्व डीआरडीओ प्रमुख और मिसाइल वैज्ञानिक डॉ जी सतीश रेड्डी ने कहा कि उनके निधन से देश ने एक महान हस्ती खो दी है. उन्होंने कहा कि डॉ अग्रवाल ने देश में लंबी दूरी की मिसाइल निर्माण और प्रक्षेपण सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










