Agni 5 Missile: 5000 किलोमीटर तक दुश्मनों की खैर नहीं, तबाह कर देगा अग्नि-5 मिसाइल, सफल परीक्षण

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Aug 2025 9:08 PM

विज्ञापन

Agni 5 Missile: अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

Agni 5 Missile: चीन-पाकिस्तान समेत भारत के दुश्मनों की खैर नहीं. भारत ने बुधवार को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 मिसाइल का परीक्षण किया है. भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से सफलतापूर्वक अग्नि 5 मिसाइल का परीक्षण किया. इस परीक्षण में सभी परिचालन और तकनीकी मापदंड सफल रहे. रक्षा मंत्रालय ने बताया यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया.

विज्ञापन

Agni 5 Missile: अब 5 हजार किलोमीटर दूर बैठे दुश्मनों की खैर नहीं. भारत ने बुधवार को अग्नि 5 मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है. भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से इस मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल सफल परीक्षण किया. रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि अग्नि-5 मिसाइल मौजूदा परीक्षण में सभी परिचालन और तकनीकी मानदंडों पर खरी उतरी है. इसमें कहा गया है कि यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया.

परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल

अग्नि-5 भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की ओर से बनाई गई परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल है. अग्नि सीरीज की सबसे एडवांस मिसाइल है. यह सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है. इस मिसाइल में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसका में आधुनिक नेविगेशन है जो इसकी सटीकता को और बढ़ाती है. यह मिसाइल कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है.

भारत की जद में पाक-चीन के साथ आधी दुनिया

अग्नि-5 भारत की सबसे ताकतवर मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है. इसकी रेंज करीब 5000 किलोमीटर तक की है. यानी पाकिस्तान और चीन के साथ-साथ आधी दुनिया इस मिसाइल की जद में है. रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने 11 मार्च 2024 को इसी परीक्षण रेंज से मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक का इस्तेमाल करके अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया था. सूत्रों के अनुसार, विभिन्न दूरमापी और रडार केंद्रों से इस पूरे परीक्षण पर नजर रखी गई और यह मिसाइल सभी निर्धारित मापदंडों पर खरी उतरी.

भारत ने पहली बार अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण 19 अप्रैल 2012 को चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया था. तब इस मिसाइल को हिंद महासागर में एक निर्दिष्ट बिंदु पर प्रक्षेपित किया था. यह मिसाइल अधिकतम 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर जा सकती है और करीब 5,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola