Aaj ka Mausam : अगले 7 दिन इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

Published by :Amitabh Kumar
Updated at :14 Oct 2025 7:25 AM
विज्ञापन
Rain Alert By IMD

14 अक्टूबर को कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ वर्षा की गतिविधि जारी रहने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम मानसून कई राज्यों से वापस हो चुका है. जानें 14 अक्टूबर को कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 19 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु और केरल में बारिश जारी रहने की संभावना है. 14 से 16 अक्टूबर के बीच दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश हो सकती है. 17 और 18 अक्टूबर को लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों तक इन क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना भी है.

ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या तूफान और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. 14 से 15 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में, 14 से 16 अक्टूबर तक विदर्भ में जबकि 14 व 15 अक्टूबर को ओडिशा में तेज हवा के साथ तूफानी मौसम रहने की संभावना है. 14 से 17 अक्टूबर तक कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में तेज हवा के साथ तूफानी मौसम की संभावना है. इसके अलावा, 14 से 16 अक्टूबर तक मराठवाड़ा में भी तेज हवा और तूफान की संभावना बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश में अब गिरेगा तापमान

उत्तर प्रदेश में 14 अक्टूबर को बारिश से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने सभी जिले ग्रीन जोन में रखे हैं, यानी बारिश की संभावना नहीं के बराबर है. अगले सप्ताह तापमान तेजी से कम होता नजर आ सकता है और ग्रामीण इलाकों में सुबह-शाम ठंड का अनुभव होगा.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: 14 से 19 अक्टूबर को इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, मौसम लेगा करवट

बिहार और झारखंड में कोई अलर्ट नहीं

बिहार में 14 अक्टूबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है. यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. लोगों को सुबह-शाम के समय ठंड महसूस होगी. झारखंड में भी बारिश की संभावना नहीं है. यहां 19 अक्टूबर तक के लिए किसी भी तरह का अलर्ट नहीं है.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री कम है. आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 0.6 डिग्री कम है. मंगलवार को आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola