Heavy Rain Alert: 14 से 19 अक्टूबर को इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, मौसम लेगा करवट

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 7 दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है. आगामी दिनों में केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 7 से 20 सेमी तक बारिश हो सकती है. 14 से 19 अक्टूबर के बीच गरज चमक के साथ बारिश और कई इलाकों में छींटे पड़ने की संभावना है.
Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में भीषण बारिश का दौर जारी है. तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी का अनुमान है कि केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर अगले 7 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है, आने वाले दिनों में बारिश में और इजाफा हो सकता है. तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 7 से 20 सेमी तक बारिश हो सकती है. इसके अलावा केरल और माहे, ओडिशा, असम और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
बीते 24 घंटों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, पूरे गोवा, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों, बिहार के शेष हिस्सों, पूरे झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा समेत पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों से वापस चला गया है. वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है. केरल और माहे, ओडिशा, असम और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है.
देशभर में मौसमी सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन निचले क्षोभ मंडलीय स्तर पर तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. ऐसा ही एक सर्कुलेशन निचले क्षोभ मंडलीय स्तर पर दक्षिण असम पर बना हुआ है. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण तमिलनाडु पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इस मौसमी गतिविधियों के कारण दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत समेत कुछ और राज्यों में मौसम में बदलाव और जोरदार बारिश की संभावना है.
14 से 19 अक्टूबर तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश
14 से 19 अक्टूबर तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की संभावना है. 14 तारीख को तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. 14 से 19 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु और केरल और माहे, 14 से 16 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा, 17 और 18 अक्टूबर को लक्षद्वीप में बारिश की संभावना है. अगले 4 से 5 दिनों तक इन इलाकों में बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की संभावना है. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवा चल सकती है.
16 अक्टूबर तक पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का दौर
14 और 15 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में बिजली कड़कने के साथ तूफान की संभावना है. 14 से 16 अक्टूबर के दौरान विदर्भ, 14 और 15 अक्टूबर को ओडिशा में बिजली कड़कने के साथ तूफान की संभावना है.
17 अक्टूबर तक पश्चिम भारत में तूफान की संभावना
14 से 17 अक्टूबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ तूफान और 14 से 16 अक्टूबर के दौरान मराठवाड़ा में भी मौसम में बदलाव आ सकता है.
मछुआरों के लिए चेतावनी
मछुआरों को 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के दौरान अरब सागर के केरल तट, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्रों के साथ और उसके आसपास के इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है. वहीं बंगाल की खाड़ी के तमिलनाडु तट और इससे सटे समुद्री क्षेत्रों में 16 और 17 अक्टूबर को न जाने की सलाह दी गई है. 16 और 17 अक्टूबर को मन्नार की खाड़ी में भी न जाने की सलाह जारी की गई है.
इसे भी पढ़ें:
Delhi Weather: दिल्ली में सर्दी की एंट्री, जानिए 14 से 16 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










