ePaper

Aaj Ka Mausam : 8 अगस्त को होगी भारी बारिश, जानें रक्षा बंधन के दिन किन राज्यों में बरसेंगे बादल

Updated at : 08 Aug 2025 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam : अगले 7 दिनों में पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश (21 सेमी या अधिक) हो सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 10 अगस्त 2025 से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों में मध्य भारत और राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है. 8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

8 से 13 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगह गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 8 से 12 अगस्त तक, असम और मेघालय में 8, 12 और 13 अगस्त को जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में 8 अगस्त को बहुत ज्यादा बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा यहां होगी भारी बारिश

विभाग के अनुसार, 8 से 13 अगस्त तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. हरियाणा में 11 अगस्त को, उत्तर प्रदेश में 8 और 11 से 13 अगस्त तक जबकि जम्मू-कश्मीर में 13 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 से 13 अगस्त तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 अगस्त को बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई जगहों पर और मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर अगले 7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

8 से 9 अगस्त तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 9 अगस्त तक तमिलनाडु, तेलंगाना और रायलसीमा में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. केरल, माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में  8 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु में 8 अगस्त को बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 2 दिनों तक 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. अगले 5 दिनों तक तमिलनाडु, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

बिहार–झारखंड के अलावा यहां होगी बारिश

8 से 13 अगस्त तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 8 से 9 अगस्त तक ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. 13 अगस्त तक बिहार में, 8 अगस्त को गंगा तटीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में, 11 से 13 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 8 अगस्त को बिहार में और 11 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में बहुत ज्यादा बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: 7 से 13 अगस्त तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में मानसून का रौद्र रूप, हाई अलर्ट

पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

8 अगस्त को मराठवाड़ा में, 8, 12 और 13 अगस्त को कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले 5-6 दिनों तक पश्चिमी भारत के कई या कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola