Aaj Ka Mausam : 14 अगस्त को होगी भारी बारिश, लो प्रेशर की वजह से इन राज्यों में अगले 7 दिन मचेगी तबाही

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Aug 2025 7:05 AM

विज्ञापन

Rain Forecast

Aaj Ka Mausam : उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट के पास, पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस वजह से कई राज्यों में बारिश हो सकती है. इसकी जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गई है. जानें आपके राज्य के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam : अगले 6-7 दिनों में उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश, जम्मू के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 17 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 14 से 17 अगस्त के बीच कर्नाटक में, 14 अगस्त को तेलंगाना में अत्यधिक भारी बारिश (बहुत ज्यादा) की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी भारी बारिश

विभाग के अनुसार, 14 से 18 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर, 14 से 19 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, 14 से 16 अगस्त तक पंजाब, 14 से 16 अगस्त तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा 14 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 14 से 18 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. साथ ही, अगले 7 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और कभी-कभी बिजली गिरने की संभावना है.

अरुणाचल प्रदेश, असम के अलावा यहां भी होगी बारिश

14 से 16 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में, जबकि 14 से 17 अगस्त तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 16 अगस्त को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 4 दिनों तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना भी है.

यह भी पढ़ें : Kal Ka Mausam: 14 से 19 अगस्त तक बारिश का दिखेगा रौद्र रूप, अगले 7 दिनों के लिए अलर्ट जारी

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

14 के अलावा 17 से 19 अगस्त तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 14 और 15 अगस्त को बिहार, 14 से 17 अगस्त तक ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 15 और 16 अगस्त को पश्चिम मध्य प्रदेश, 14 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा, 14, 17, 18 अगस्त को विदर्भ, 14 से 17 अगस्त तक छत्तीसगढ़  में भारी बारिश की संभावना है. साथ ही, अगले 7 दिनों में इन राज्यों के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.

कोंकण और गोवा के अलावा यहां होगी बारिश

14 से 15 अगस्त तक कोंकण और गोवा में, 14, 15 और 18 अगस्त को मराठवाड़ा में, 14 से 19 अगस्त तक गुजरात क्षेत्र में, 17 से 19 अगस्त तक सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 16 से 19 अगस्त तक कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola