Aaj Ka Mausam : 15 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 7 दिनों के लिए अलर्ट जारी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Aug 2025 5:10 AM
Rain Alert
Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उसके आसपास, साथ ही दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस वजह से कई राज्यों में बारिश देखने को मिल सकती है. जानें आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.
Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, छत्तीसगढ़, रायलसीमा और तेलंगाना के भीतरी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 15 से 20 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 17 से 19 अगस्त तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश जारी रह सकती है. 17 और 18 अगस्त को बिहार में, 15 से 18 अगस्त तक ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. 15 अगस्त को पश्चिम मध्य प्रदेश, 17 अगस्त को विदर्भ, 18-20 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों तक अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बौछारें हो सकती हैं.
तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना
15 से 18 अगस्त तक केरल और माहे में, 15 से 19 अगस्त तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है. 15 से 20 अगस्त तक तटीय कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है. 15 से 16 अगस्त तक तेलंगाना में, 17-19 अगस्त को तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होगी. 19 अगस्त को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों तक रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली होने की संभावना है.
जम्मू-कश्मीर के अलावा इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
15, 17 और 18 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है. 15 से 20 अगस्त तक उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 15 और 16 अगस्त को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में, 16 अगस्त को पश्चिम उत्तर प्रदेश में, 16 और 17 अगस्त को पश्चिम राजस्थान में और 15-18 के अलावा 20 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली हो सकती है.
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना
16, 17 और 20 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है. 15 से 18 अगस्त तक नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है. 16 अगस्त को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले 3 दिनों तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली हो सकती है.
यह भी पढ़ें : Kal Ka Mausam : 15 अगस्त को होगी भारी बारिश, लो प्रेशर की वजह से स्वतंत्रता दिवस में खलल
महाराष्ट्र और गुजरात के अलावा यहां होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त को कोंकण और गोवा में, 17 और 18 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 15 और 20 अगस्त को कोंकण और गोवा में, 15 और 18 अगस्त को मराठवाड़ा में, 15-17 अगस्त तक गुजरात क्षेत्र में, और 17 अगस्त को सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. 16, 18 और 19 अगस्त को कोंकण और गोवा में, 15-20 अगस्त तक मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में, और 18-20 अगस्त तक गुजरात में बहुत भारी बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










