Aaj Ka Mausam : 3 अगस्त के बाद भी इन राज्यों में बारिश का तांडव, आया अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Aug 2025 8:54 AM
Rain Alert Today
Aaj Ka Mausam : मध्य भारत में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है. जानें किन राज्यों के लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.
Aaj Ka Mausam : अगले 7 दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 3 अगस्त को पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके, सिक्किम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है. अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा, 6-7 दिनों में तमिलनाडु और केरल में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. खासकर 5 अगस्त को इन राज्यों के पहाड़ी इलाकों में बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है.
मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश के आसार
मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 3 अगस्त को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 3 से 8 अगस्त तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही गरज-चमक और कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है.
बिहार–झारखंड के अलावा यहां होगी बारिश
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 अगस्त को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 से 8 अगस्त तक, गंगीय पश्चिम बंगाल में 7 अगस्त को, झारखंड में 3 अगस्त को, बिहार में 3 से 4 को बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में 3 और 4 अगस्त को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों तक इन क्षेत्रों में अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है.
यह भी पढ़ें : Delhi Heavy Rain : दिल्ली में 3 अगस्त को भी होगी बारिश, मूसलधार बारिश से राजधानी पानी–पानी
इन राज्यों में भी हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 4 से 6 अगस्त तक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 3 से 6 अगस्त तक, उत्तराखंड में 3 से 8 अगस्त तक, पंजाब में 4 से 6 अगस्त तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 अगस्त तक जबकि उत्तर-पूर्वी राजस्थान में 3 से 5 और 8 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










