Aaj Ka Mausam : 11 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 7 दिन के लिए जारी किया गया अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Aug 2025 4:45 AM
Rain Forecast
Aaj Ka Mausam : अगले 7 दिनों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 13 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश (21 सेमी या उससे ज्यादा) की संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम.
Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 16 अगस्त 2025 के बीच पूर्वी मध्य भारत और उसके पास के उत्तरी प्रायद्वीपीय इलाकों में बारिश बढ़ेगी. इस दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश का नया दौर रहेगा.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश
11 और 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 15 और 16 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में, 11, 14 और 15 अगस्त को पंजाब में, 11 और 13-15 अगस्त के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में, 16 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जबकि 12 और 15 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. 15 और 16 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की आशंका है.
यह भी पढ़ें : Kal Ka Mausam: 11 से 16 अगस्त तक होगी भयंकर बारिश, अगले 7 दिनों के लिए IMD अलर्ट जारी
13 अगस्त को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 13-15 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर में, 13 और 15 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 13 और 14 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में गरज और बिजली गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.
पूर्वोत्तर भारत में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 13 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 11 और 14 अगस्त को असम और मेघालय में, 13 और 14 अगस्त को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी इसी तरह का मौसम रह सकता है. अगले 3 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ जगहों पर भारी बारिश का मौसम बना रहेगा.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश
विभाग के अनुसार, 14 और 16 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 11 से 16 अगस्त के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में, 12, 15 और 16 अगस्त को विदर्भ में, 12 अगस्त को छत्तीसगढ़ में, 11 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 13 और 14 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 11 से 13 अगस्त के बीच बिहार में, 15 और 16 अगस्त को ओडिशा में बारिश की संभावना है.
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना
विभाग के अनुसार, 14 से 16 अगस्त के बीच मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. 12 से 16 अगस्त के बीच कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों में इन राज्यों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










