ePaper

Kal Ka Mausam: 11 से 16 अगस्त तक होगी भयंकर बारिश, अगले 7 दिनों के लिए IMD अलर्ट जारी

Updated at : 10 Aug 2025 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
imd rain alert

भारी बारिश के बीच बाजार में खरीदारी करते लोग

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 13 अगस्त, 2025 को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: आईएमडी (IMD) के अनुसार 12 अगस्त से पूर्वी मध्य भारत और उससे सटे उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी. 12 से 16 अगस्त, 2025 के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में इन जगहों पर 14 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना (Kal Ka Mausam)

11 और 13 तारीख को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. जबकि 10, 11 और 14 तारीख को असम और मेघालय में; 13 और 14 अगस्त को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है. 12 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश और 12 और 13 अगस्त को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश सहित इन राज्यों में 16 अगस्त तक होगी भारी बारिश (Kal Ka Mausam)

मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 अगस्त के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में; 15 और 16 अगस्त को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में; 12, 13 और 16 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में; 14 और 15 अगस्त को रायलसीमा में; 11-12 अगस्त के दौरान तेलंगाना में; 14-16 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है, 14 और 15 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज सतही हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है.

झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में 16 अगस्त तक होगी बारिश (Kal Ka Mausam)

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 16 अगस्त तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवा और गर्जन की भी संभावना व्यक्त की गई है. आईएमडी के अनुसार 14 और 16 तारीख को पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है; 11-16 तारीख के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में; 12, 15 और 16 तारीख को विदर्भ में; 12 तारीख को छत्तीसगढ़ में; 11 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में; 13 और 14 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 11-13 अगस्त के दौरान बिहार; 15 और 16 अगस्त को ओडिशा; 15 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा; 13 और 14 अगस्त को विदर्भ; 13-16 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़; 11 और 12 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 12 और 14 अगस्त के दौरान ओडिशा में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express : बेंगलुरु-बेलगावी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें किराया और कहां ठहरेगी ट्रेन

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola