Aaj Ka Mausam: अगले 36 घंटे में इन राज्यों में भयंकर बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, अलर्ट जारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Sep 2025 4:58 PM
Aaj Ka Mausam
Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि 3 सितंबर को उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की भी संभावना है. हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए तेज हवाओं और भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के अनुसार इन क्षेत्रों में हवाएं लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं.
Aaj Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में मानसून एक्टिव है. उत्तर भारत में भी जोरदार बारिश का दौर चल रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 36 घंटों में जम्मू-कश्मीर से लेकर छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कुछ और राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तटीय महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और अंडमान द्वीप समूह में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ का मध्यम से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है. आईएमडी ने अचानक से जोखिम बढ़ने की भी संभावना जताई है, जैसे बादल फटना या लैंडस्लाइड होना.
जोखिम वाले जिले कौन से हैं?
- उत्तराखंड- अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी
- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख- अनंतनाग, डोडा, कठुआ, किस्तवार, कुलगाम, पंच, रामबन, रियासी, उधमपुर
- हिमाचल प्रदेश- चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहुल-स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर
आज होगी इन राज्यों में बारिश (Aaj Hogi Barish)
मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में आज (3 सितंबर) को भारी से बहुत भारी हो सकती है. कई जगहों पर तेज हवा का भी दौर जारी रह सकता है. कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार की संभावना है. आईएमडी ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक इन इलाकों में करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी (Heavy Rain Alert)
आईएमडी ने लद्दाख, जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. IMD ने आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










