जम्मू-कश्मीर: नकदी तो चुराया ही बदमाश एटीएम मशीन भी उठा ले गए

श्रीनगर : कश्मीर के अनंतनाग कस्बे में अज्ञात लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम मशीन चुरा ली. पुलिस ने बुधवार को बताया कि अनंतनाग कस्बे में बीती रात कुछ अज्ञात लोग नकदी समेत एटीएम मशीन चुरा ले गये. उन्होंने बताया कि हालांकि अभी यह पता नहीं है कि मशीन के अंदर के रखी कुल […]
श्रीनगर : कश्मीर के अनंतनाग कस्बे में अज्ञात लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम मशीन चुरा ली. पुलिस ने बुधवार को बताया कि अनंतनाग कस्बे में बीती रात कुछ अज्ञात लोग नकदी समेत एटीएम मशीन चुरा ले गये. उन्होंने बताया कि हालांकि अभी यह पता नहीं है कि मशीन के अंदर के रखी कुल नकदी कितनी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में बंदूकधारियों ने एटीएम से लूटे 15 लाख
आपको बता दें कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक बैंक के एटीएम से 15 लाख रुपये लूट लिये गये थे. लूट की यह वारदात लांगेट इलाके में उनीसू गांव में हुई थी.
गौर हो कि दक्षिणी कश्मीर के इलाके में बंदूकधारियों द्वारा लूट की आशंका से जम्मू-कश्मीर बैंक की कई शाखाओं का संचालन नकदरहित किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




