ePaper

दाउद के ‘रिश्तेदार'' की शादी में शामिल हुए पुलिसकर्मी, अब करेंगे जांच का सामना

Updated at : 24 May 2017 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
दाउद के ‘रिश्तेदार'' की शादी में शामिल हुए पुलिसकर्मी, अब करेंगे जांच का सामना

नासिक : कुछ पुलिसकर्मियों पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की कथित तौर पर दूर की रिश्तेदार की शादी में शामिल होने का आरोप लगा है. इसके बाद शहर के पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ बुधवार को आंतरिक जांच का आदेश दिया. ओल्ड सिटी इलाके के भद्रकाली थाने से संबद्ध कुछ कर्मियों […]

विज्ञापन

नासिक : कुछ पुलिसकर्मियों पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की कथित तौर पर दूर की रिश्तेदार की शादी में शामिल होने का आरोप लगा है. इसके बाद शहर के पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ बुधवार को आंतरिक जांच का आदेश दिया. ओल्ड सिटी इलाके के भद्रकाली थाने से संबद्ध कुछ कर्मियों ने सोमवार को महात्मा नगर इलाके के एक पॉश मॉल में आयोजित वैवाहिक समारोह में कथित तौर पर हिस्सा लिया था.

खबरों के मुताबिक, कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पुलिसकर्मियों को निमंत्रण दिया था. वर पूर्व स्थानीय पार्षद का बेटा है. विधायकों और पार्षदों समेत कुछ नेताओं ने भी कथित तौर पर शादी समारोह में हिस्सा लिया था. पुलिस आयुक्त ने कहा कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते हैं. हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया था. स्थानीय पुलिस के सूत्रों के अनुसार, एसीपी रैंक के एक अधिकारी ने भी समारोह में हिस्सा लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola