PM नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले हार्दिक पटेल ने अपने समर्थकों के साथ मुंडवाया सिर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2017 6:23 PM
अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात यात्रा से ठीक पहले पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और उनके 50 समर्थकों ने भाजपा सरकार द्वारा अपने समुदाय के लोगों पर अत्याचार किये जाने का आरोप लगाते हुए अपना सिर मुंडवाया और ‘न्याय के लिए मार्च’ शुरू किया. हार्दिक और उनकी पाटीदार अनामत आंदोलन समिति […]
अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात यात्रा से ठीक पहले पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और उनके 50 समर्थकों ने भाजपा सरकार द्वारा अपने समुदाय के लोगों पर अत्याचार किये जाने का आरोप लगाते हुए अपना सिर मुंडवाया और ‘न्याय के लिए मार्च’ शुरू किया.
हार्दिक और उनकी पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के 50 सदस्यों ने आज सुबह लाठीडाड गांव में विरोध मार्च निकाला. उसके बाद वे यहां से तकरीबन 155 किलोमीटर दूर बोटाड जिले से ‘न्याय यात्रा’ पर निकले ताकि आरक्षण के लिए ओबीसी श्रेणी में शामिल किए जाने समेत अपनी अन्य मांगों को रेखांकित कर सकें.
हार्दिक ने संवाददाताओं से कहा, ‘पास के 50 सदस्यों के साथ मैंने इस सरकार द्वारा हमारे समुदाय के सदस्यों पर पिछले दो वर्षों में किये गये अत्याचार को उजागर करने के लिए अपना सिर मुंडवाने का फैसला किया. अब हम न्याय मांगने के लिए न्याय यात्रा पर निकल रहे हैं.’
बोटाड से शुरू हुआ मार्च तकरीबन 50 गांवों से होकर गुजरेगा और पड़ोसी भावनगर शहर में खत्म होगा. कुछ दिन पहले हार्दिक ने गुजरात में फिर से आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करने की घोषणा की थी और कहा था कि उनका मुख्य लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनावों में सत्तारुढ भाजपा को हराना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










