सुकमा हमले में नक्सलियों को मिला था तीन गांव का साथ !

नयी दिल्ली : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर हुए नक्सली हमले को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार खबर है कि नक्सलियों को तीन गांव का साथ मिला था. ज्ञात हो सुकमा हमले में 25 जवान शहीद हो गये थे. अखबार ने सीआरपीएफ […]
नयी दिल्ली : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर हुए नक्सली हमले को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार खबर है कि नक्सलियों को तीन गांव का साथ मिला था. ज्ञात हो सुकमा हमले में 25 जवान शहीद हो गये थे.
अखबार ने सीआरपीएफ के हवाले से खबर छापी है जिसके अनुसार दावा किया गया है कि बुर्कापाल, चिंतागुफा और कासलपाड़ा गांव के ज्यादातर लोग हमले में शामिल थे. अखबार में छपी खबरों की अगर मानें तो ग्रामीणों ने हमलावर नक्सलियों को खाना और रहने के लिए पनाह दी थी. बताया गया कि ग्रामिणों को नक्सलियों के खौफ के चलते ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
सुकमा नक्सली हमला : शहीद के पिता बोले, मेरे और भी बेटे हैं, उन्हें देश की सेवा में जाने से नहीं रोकूंगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










