ePaper

दिल्ली नगर निगम: खिला कमल, ''आप'' की हालत पतली

Updated at : 27 Apr 2017 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम: खिला कमल, ''आप'' की हालत पतली

नयी दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर भाजपा का कब्जा हो गया है. एमसीडी की तीनों नगर निगमों (दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली) की 270 सीटों के नतीजों में भाजपा ने 180 सीटों पर जीत हासिल की. एमसीडी चुनाव के नतीजों ने बिछा दी 2018 की बिसात, अब विरोधियों को परास्त कर भाजपा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर भाजपा का कब्जा हो गया है. एमसीडी की तीनों नगर निगमों (दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली) की 270 सीटों के नतीजों में भाजपा ने 180 सीटों पर जीत हासिल की.

एमसीडी चुनाव के नतीजों ने बिछा दी 2018 की बिसात, अब विरोधियों को परास्त कर भाजपा करेगी मिशन-2019 की किलाबंदी

आम आदमी पार्टी 48 और कांग्रेस 27 सीटों के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर रही. भाजपा नेताओं ने पार्टी की शानदार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को दिया है. वहीं, कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया है. आम आदमी पार्टी ने हार का ठीकरा इवीएम पर फोड़ा है. हालांकि नतीजे आने के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा को बधाई दी. हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने पद से इस्तीफा दे दिया.

एमसीडी : भाजपा क्यों जीती?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा पर भरोसा जताने और दिल्ली नगर निगम चुनावों में उसे शानदार जीत दिलाने के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद दिया. दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस जीत को छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए जवानों को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि जवानों के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उन्होंने जीत का जश्न न मनाने का फैसला किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola