ePaper

रायुपर: तुलसी लॉज जलकर हुआ खाक, चार की मौत, देखें खौफनाक वीडियो

Updated at : 10 Apr 2017 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
रायुपर: तुलसी लॉज जलकर हुआ खाक, चार की मौत, देखें खौफनाक वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर स्थित एक लॉज में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है. रायपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि शहर के गोलबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहमानिया चौक के करीब तुलसी लॉज में आग लग गयी. इस घटना में चार लोगों की मौत […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर स्थित एक लॉज में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है. रायपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि शहर के गोलबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहमानिया चौक के करीब तुलसी लॉज में आग लग गयी.

इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई. अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि लॉज में आज तडके आग लगी. आग लगने की सूचना के बाद दमकल वाहनों को वहां भेजा गया और पुलिस दल भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गया.

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. अभी तक लॉज में चार लोगों के शव देखे गये हैं. जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा, वहीं अन्य कमरों की भी तलाशी ली जा रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola