अजमेर धमाका कांड: इंद्रेश कुमार व साध्वी प्रज्ञा को एनआइए की क्लीन चिट, 10 साल पहले हुआ था धमाका

जयपुर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने सोमवार को जयपुर की अदालत में आरएसएस के मुसलिम मंच के नेता इंद्रेश कुमार और साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ सप्लीमेंट्री फाइनल रिपोर्ट दाखिल की. इसमें एनआइए ने कहा, दोनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है. कोर्ट 17 अप्रैल को फैसला सुनायेगी. जयपुर की कोर्ट ने इस मामले […]
जयपुर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने सोमवार को जयपुर की अदालत में आरएसएस के मुसलिम मंच के नेता इंद्रेश कुमार और साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ सप्लीमेंट्री फाइनल रिपोर्ट दाखिल की. इसमें एनआइए ने कहा, दोनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है. कोर्ट 17 अप्रैल को फैसला सुनायेगी. जयपुर की कोर्ट ने इस मामले में एनआइए से पूछा कि अब तक फरार चल रहे चार आरोपियों की संपत्ति का ब्यौरा क्यों दाखिल नहीं किया गया. एनआइए ने बताया कि साध्वी और इंद्रेश के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है, ताकि मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके.
10 साल पहले धमाका
11 अक्तूबर 2007 को दरगाह परिसर में हुए बम विस्फोट में तीन जायरीन मारे गये थे. 15 जख्मी हो गये थे. विस्फोट के बाद पुलिस को तलाशी के दौरान एक और लावारिस बैग मिला जिसमें बम के साथ टाइमर लगा था. अभियोजन पक्ष की ओेर से 149 गवाहों के बयान दर्ज कराये गए. लेकिन गवाही के दौरान 24 से अधिक गवाह अपने बयानों से मुकर गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




