असम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, तीन कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

Updated:
विज्ञापन

निलंबित कांग्रेस विधायक शशि कांत दास (Photo: ANI)

Assam Election 2026 : असम विधानसभा चुनाव से पहले तीन कांग्रेस विधायक सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गये हैं. जानें किन नेताओं ने जताया भाजपा पर भरोसा.

विज्ञापन

Assam Election 2026 : असम में कांग्रेस के तीन विधायक-कमलाख्या डे पुरकायस्थ, शशिकांत दास और बसंत दास- दो अन्य नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा में गुरुवार को शामिल हो गए. राज्य की भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा की मौजूदगी में इन सभी नेताओं को यहां एक कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता दिलाई. कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा के भाजपा में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है. असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है.

पुरकायस्थ करीमगंज (उत्तर) का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि शशिकांत और बसंत क्रमशः राहा और मंगलदोई (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्रों से वर्तमान विधायक हैं. भाजपा में शामिल हुए दो अन्य नेताओं में कांग्रेस के पूर्व संयुक्त सचिव पार्शा बॉब कालिता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व महासचिव कंगकन नाथ शामिल हैं. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के करीबी बताए जाने वाले ये तीन विधायक पिछले कुछ वर्षों से खुलकर भाजपा का समर्थन करते रहे हैं और शशिकांत दास ने 2021 में सत्तारूढ़ पार्टी की नीतियों के समर्थन की घोषणा की थी. कांग्रेस को 22 फरवरी को बोरा के भाजपा में शामिल होने से झटका लगा था, जबकि दो अन्य विधायक अब्दुल राशिद मंडल और शेरमन अली अहमद पिछले महीने रायजोर दल में शामिल हो गए.

विज्ञापन

कांग्रेस अब वैसी पार्टी नहीं रही : शशि कांत दास

बीजेपी में शामिल होने पर निलंबित कांग्रेस विधायक शशि कांत दास ने कहा कि असम के लोगों को एकजुट करने के लिए हिमंत बिस्वा सरमा जो काम कर रहे हैं. उससे मैं खुश हूं और उनके नेतृत्व में मैंने भाजपा जॉइन किया है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब वैसी पार्टी नहीं रही जैसी महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को देश से बाहर करने के लिए बनाई थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola