" आप " नेताओं को जान से मारने की धमकी
Updated at : 25 Mar 2017 7:37 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने पटियाला हाउस अदालत परिसर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को कथित धमकी मिलने का आरोप लगाया है. आप नेता राघव चड्ढा ने बताया कि मानहानि के एक मामले की सुनवाई के लिए केजरीवाल और संजय सिंह के साथ अदालत परिसर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने पटियाला हाउस अदालत परिसर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को कथित धमकी मिलने का आरोप लगाया है. आप नेता राघव चड्ढा ने बताया कि मानहानि के एक मामले की सुनवाई के लिए केजरीवाल और संजय सिंह के साथ अदालत परिसर में प्रवेश करते समय उनके पास से गुजरते हुए एक व्यक्ति ने इन नेताओं को जान से मारने की धमकी दी.
चड्ढा ने बताया कि वित्त मंत्री अरण जेटली द्वारा केजरीवाल के खिलाफ दायर मानहानि के इस मामले में शनिवार को न्यायाधीश सुमित दास की अदालत में सुनवाई होनी थी। अदालत में पेश होने के लिए जाते समय वकीलों की वेशभूषा में एक व्यक्ति ने उनके पास से गुजरते समय उन्हें जान से मारने की कथित धमकी दी। चड्ढा ने अदालत कक्ष में भी उक्त व्यक्ति को देखकर न्यायाधीश दास से इसकी शिकायत की.
इस पर उसकी पहचान वकील के रुप में की गयी। चड्ढा ने कहा कि वह अपने वकील से परामर्श कर इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करायेंगे. इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस घटना की पुष्टि की है. हालांकि सरकार की तरफ से इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बारे में अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से फिलहाल ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




