ePaper

OMG: केरल में 12 साल की उम्र में बना पिता

Updated at : 25 Mar 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
OMG: केरल में 12 साल की उम्र में बना पिता

कोच्चि : केरल में 12 साल के लड़के के पिता बनने की खबर सामने आयी है. लड़के पर कोच्चि जिले में रहनेवाली 16 वर्षीय लड़की को गर्भवती करने का आरोप है. लड़के पर पिछले साल नवंबर में ही रेप का आरोप लगा, लेकिन जेनेटिक जांच के बाद यह सुनिश्चित हो गया है कि लड़के ने […]

विज्ञापन

कोच्चि : केरल में 12 साल के लड़के के पिता बनने की खबर सामने आयी है. लड़के पर कोच्चि जिले में रहनेवाली 16 वर्षीय लड़की को गर्भवती करने का आरोप है. लड़के पर पिछले साल नवंबर में ही रेप का आरोप लगा, लेकिन जेनेटिक जांच के बाद यह सुनिश्चित हो गया है कि लड़के ने लड़की के साथ संबंध बनाये थे.

लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. डॉक्टरों ने जेनेटिक जांच के जरिये यह पता लगा लिया है कि लड़का ही पीड़िता के बच्चे का पिता है. इस टेस्ट के नतीजे इसी हफ्ते आये हैं.

बच्ची का जन्म नवंबर, 2016 में हुआ था. लड़की ने जांच के दौरान लड़के के बारे में बताया. जांच में पता चला कि लड़का व लड़की आपस में रिश्तेदार हैं. नाबालिग होने की वजह से लड़के को गिरफ्तार नहीं किया गया. वह जमानत पर बाहर है. वहीं लड़की के घरवालों ने नवजात बच्ची को अपनाने से मना कर दिया, जिसके बाद उसे चाइल्ड लाइन अथॉरिटी को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola