ePaper

सीबीएसई परीक्षा की वजह से बदल गयीं एमसीडी चुनाव की तारीखें, अब 23 को मतदान और 26 को होगी गिनती

Updated at : 23 Mar 2017 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा की वजह से बदल गयीं एमसीडी चुनाव की तारीखें, अब 23 को मतदान और 26 को होगी गिनती

नयी दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वार्षिक परीक्षा की वजह से देश की राजधानी दिल्ली के स्थानीय निकाय नगर निगम के होने वाले चुनाव की तारीखें बदल दी गयी हैं. राज्य चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख में अब 22 की जगह 23 अप्रैल और मतों की गिनती की तारीख 25 अप्रैल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वार्षिक परीक्षा की वजह से देश की राजधानी दिल्ली के स्थानीय निकाय नगर निगम के होने वाले चुनाव की तारीखें बदल दी गयी हैं. राज्य चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख में अब 22 की जगह 23 अप्रैल और मतों की गिनती की तारीख 25 अप्रैल के स्थान पर 26 अप्रैल कर दिया है. चुनाव और मतगणना की तारीखों के बदलाव के बारे में कहा जा रहा है कि दिल्ली में सीबीएसई की 12वीं कक्षा के लिए हिंदी की परीक्षा के कारण चुनाव आयोग ने इन तारीखों में बदलाव किया है.

इसके पहले दिल्ली चुनाव आयोग ने नगर निगम चुनाव के लिए 22 अप्रैल की तारीख की घोषणा की थी. चुनाव आयोग की ओर से तिथियों की घोषणा के साथ ही यह सवाल उठ रहे थे कि चुनाव आयोग ने पहले से निर्धारित सीबीएसई परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए चुनावी तारीख का ऐलान क्यों नहीं किया. इस सवाल के पीछे 22 अप्रैल को सीबीएसई की 12वीं की हिंदी की परीक्षा सबसे बड़ा कारण है.

इसके बाद अटकलें यह लगायी जा रहा थी कि क्या सीबीएसई परीक्षा की तारीखों में बदलाव करेगी, क्योंकि मतदान स्‍थल तो स्कूलों में बनाये जाते हैं और स्कूलों में परीक्षा होनी है. इसलिए अब दिल्ली के चुनाव आयुक्त ने घोषणा की है कि मतदान अब तय कार्यक्रम के एक दिन बाद यानी 23 अप्रैल को होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola