बयानों को लेकर विवादों में रहे योगी का जब संसद में छलका था आंसू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2017 10:53 AM
लखनऊ : फायरब्रांड छवि वाले उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्ष 2006 में पुलिस की प्रताड़ना का जिक्र करते हुए लोकसभा में रोने लगे थे. वर्ष 2006 में गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात रखने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से विशेष अनुमति ली थी. जब उन्हें इजाजत मिली तो कुछ […]
लखनऊ : फायरब्रांड छवि वाले उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्ष 2006 में पुलिस की प्रताड़ना का जिक्र करते हुए लोकसभा में रोने लगे थे. वर्ष 2006 में गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात रखने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से विशेष अनुमति ली थी.
जब उन्हें इजाजत मिली तो कुछ देर तक वे कुछ नहीं बोल पाये और फूट-फूट कर रोने लगे. कहा कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार उनके खिलाफ साजिश रच रही है और उन्हें जान का खतरा है. उस समय मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को योगी ने कहा कि गोरखपुर जाते हुए उन्हें शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
इस मामले में उन्हें सिर्फ 12 घंटे बंद रखा जा सकता था, लेकिन उन्हें 11 दिन जेल में रखा गया. गौरतलब है कि आजमगढ़ जाने के दौरान योगी के काफिले को चारों ओर से घेर लिया गया था. हमले में उनके कई समर्थकों को गहरी चोटें आयी. योगी की जान बचाने के लिए उनके अंगरक्षक की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










