गोवा में मनोहर पर्रिकर की वापसी, जानिये कैसा रहा है सफर

पणजी : मनोहर पर्रिकर ने राज्य में गठबंधन बनाकर और विधानसभा में बहुमत साबित कर एक बार फिर साबित किया कि वह गोवा के लिए भाजपा की तरफ से सबसे सही पसंद है, जहां इस तटीय राज्य में एक तरह से यह उनकी घरवापसी और मुख्यमंत्री के तौर पर अगली पारी होगी. चुनावों में स्पष्ट […]
पणजी : मनोहर पर्रिकर ने राज्य में गठबंधन बनाकर और विधानसभा में बहुमत साबित कर एक बार फिर साबित किया कि वह गोवा के लिए भाजपा की तरफ से सबसे सही पसंद है, जहां इस तटीय राज्य में एक तरह से यह उनकी घरवापसी और मुख्यमंत्री के तौर पर अगली पारी होगी. चुनावों में स्पष्ट बहुमत पाने में विफल रही भाजपा ने न सिर्फ दो क्षेत्रीय दलों का समर्थन हासिल किया बल्कि दो निर्दलीय विधायकों को भी अपने पाले में मिलाकर कांग्रेस की सरकार बनाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. 40 सदस्यों वाली विधानसभा के लिये हाल में हुये चुनावों में कांग्रेस 17 सीटें हासिल कर सबसे बडे दल के तौर पर उभरी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




