पंजाब : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, मनमोहन - राहुल भी थे मौजूद

चंडीगढ़ : पंजाब में दस साल बाद कांग्रेस को अपने नेतृत्व में जीत दिलाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दूसरी बार आज पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए. इधर शपथ ग्रहण से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की […]
चंडीगढ़ : पंजाब में दस साल बाद कांग्रेस को अपने नेतृत्व में जीत दिलाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दूसरी बार आज पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए. इधर शपथ ग्रहण से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की लुधियाना में मोम की प्रतिमा बनायी गयी है.
#FLASH Congress' Captain Amarinder Singh sworn in as CM of Punjab pic.twitter.com/Gi9tnyZEsu
— ANI (@ANI) March 16, 2017
11 मार्च को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दिन अपना 75वां जन्मदिन मनाने वाले सिंह ने राज्य के 26वें मुख्यमंत्री के तौर पर नौ मंत्रियों के साथ शपथ ली. पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर ने राजभवन में एक सादे समारोह में अमरिंदर सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलायी.
राज्य में अधिकतम 18 मंत्री बनाये जा सकते हैं. विधानसभा में कांग्रेस के 77 विधायक हैं.कांग्रेस ने यहां एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘‘मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला तथा उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




