भारत को अमेरिका- जापान के जाल में नहीं फंसना चाहिए
Updated at : 12 Mar 2017 10:36 PM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग : चीन की आधिकारिक मीडिया ने कहा है कि भारत को अमेरिका और जापान के ‘जाल’ में नहीं फंसना चाहिए जो बीजिंग को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं. समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स’ अपने संपादकीय में कहा, वाशिंगटन हिंद महासागर में चीन को नियंत्रित करने के […]
विज्ञापन
बीजिंग : चीन की आधिकारिक मीडिया ने कहा है कि भारत को अमेरिका और जापान के ‘जाल’ में नहीं फंसना चाहिए जो बीजिंग को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं.
समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स’ अपने संपादकीय में कहा, वाशिंगटन हिंद महासागर में चीन को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली का इस्तेमाल करने की उम्मीद करता है. तोक्यो भारत की मदद से प्रशांत महासागर में चीन के संतुलन बनाने का इरादा रखता है.उसने कहा, ये सारी चीजें भारत के लिए रणनीतिक अवसर के तौर पर नजर आती हैं, लेकिन ये बिछाए गए जाल से ज्यादा कुछ नहीं हैं.
एक बार भारत इनके जाल में फंस गया तो वह अमेरिका एवं जापान के लिए महज एक प्यादा बनकर रह जाएगा. अखबार ने लिखा, एक देश के तौर पर खुद को बडी ताकत के रुप में देखने वाला भारत अगर अपनी सुरक्षा को लेकर बाहर की ताकतों पर निर्भर करता है तो वह खुद से अन्याय करेगा. भारत के विकास के लिए सबसे अच्छा रास्ता यह है कि वह अपने पडोसियों को लेकर अधिक सहज बने और रेशम मार्ग जैसी क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं का हिस्सा बने .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




