ePaper

पूर्व सांसद और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के नेता सैयद शहाबुद्दीन का नोएडा में निधन

Updated at : 04 Mar 2017 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के नेता सैयद शहाबुद्दीन का नोएडा में निधन

नयी दिल्ली : पूर्व सांसद, सेवानिवृत्त विदेश सेवा के अधिकारी और ऑल इंडिया बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के नेता सैयद शहाबुद्दीन का शनिवार सुबह नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनका जन्म 4 नवंबर 1935 में झारखंड के रांची में सैयद निजामुद्दीन और सकीना बानो के घर हुआ था. वह झारखण्ड के रांची […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व सांसद, सेवानिवृत्त विदेश सेवा के अधिकारी और ऑल इंडिया बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के नेता सैयद शहाबुद्दीन का शनिवार सुबह नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनका जन्म 4 नवंबर 1935 में झारखंड के रांची में सैयद निजामुद्दीन और सकीना बानो के घर हुआ था. वह झारखण्ड के रांची शहर के एक कद्दावर नेता के रूप में भी जाने जाते थे. वह तीन बार 1979-1996 तक सांसद भी रह चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी की है. सैयद शहाबुद्दीन बाबरी मस्जिद विध्वंस के विपक्षी भी थे.

सैयद शहाबुद्दीन ने एक राजनयिक, एक राजदूत और एक राजनेता के रूप में कार्य किया है. एक राजनयिक के रूप में शहाबुद्दीन ने विदेश मंत्रालय में दक्षिण पूर्व एशिया, हिंद महासागर और प्रशांत के प्रभारी संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं. उन्होंने 1989 में इंसाफ पार्टी की स्थापना की थी.16 नवंबर 2012 को सैयद शहाबुद्दीन ने नरेंद्र मोदी को मुस्लिम वोटरों से संबंधित एक पत्र भी लिखा था. वे ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरात के अध्यक्ष के तौर पर और कई अन्य मुस्लिम संस्थाओं में भी अपना योगदान दे चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola