बीएमसी में शिवसेना के साथ हाथ मिला सकती है एनसीपी

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने आज कहा कि उनकी पार्टी हाल में महाराष्ट्र में जितने भी नगर निगमों और जिला परिषदों में चुनाव हुए उन सबमें कांग्रेस से हाथ मिलाएगी. पवार ने नांदेड में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राकांपा चुनाव बाद के परिदृश्य में राज्य के सभी 10 नगर निगमों और […]
मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने आज कहा कि उनकी पार्टी हाल में महाराष्ट्र में जितने भी नगर निगमों और जिला परिषदों में चुनाव हुए उन सबमें कांग्रेस से हाथ मिलाएगी.
पवार ने नांदेड में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राकांपा चुनाव बाद के परिदृश्य में राज्य के सभी 10 नगर निगमों और 25 जिला परिषदों में गठबंधन करेगी. राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और एमपीसीसी अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने पहले ही इस संबंध बातचीत की है.” उन्होंने कहा, ‘‘अगर दोनों पार्टियां गठबंधन करती हैं तो 25 जिला परिषदों में से करीब 17 से 18 में सत्ता में आ सकती हैं. आने वाले दिनों में मुंबई में एक बैठक होने वाली है, जहां इसे (गठबंधन को) अंतिम रुप दिया जाएगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




