आईएस में शामिल भारतीय युवक की ड्रोन हमले में मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कासरगोड ( केरल) : केरल में कासरगोड निवासी हफीजुद्दीन टी कथित रुप से मारा गया. घर छोड़कर हफीजुद्दीन आईएस में शामिल होने चला गया था. हफीजुद्दीन के साथ 17 लोग भी थे. हफीजुद्दीन की मां को उसके भारतीय साथी ने टेलीग्राम के जरिये उसके मौत की खबर दी. इसमें लिखा है कि हफीजुद्दीन शहीद हो […]
विज्ञापन
कासरगोड ( केरल) : केरल में कासरगोड निवासी हफीजुद्दीन टी कथित रुप से मारा गया. घर छोड़कर हफीजुद्दीन आईएस में शामिल होने चला गया था. हफीजुद्दीन के साथ 17 लोग भी थे. हफीजुद्दीन की मां को उसके भारतीय साथी ने टेलीग्राम के जरिये उसके मौत की खबर दी. इसमें लिखा है कि हफीजुद्दीन शहीद हो गया.
अल्ला की राह पर हम भी शहीद होने का इंतजार कर रहे हैं. खत में यह भी लिखा है कि उसे अफगानिस्तान में ही दफना दिया गया है. लापता युवक के बारे में संदेह था वह आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल हो गया है. युवक उन 17 व्यक्तियों में शामिल था जो लापता हो गए थे.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाफिज के एक रिश्तेदार को वाट्सऐप पर एक संदेश मिला था जिसमें कहा गया था कि वह ‘‘शहीद” हो गया है. उन्होंने कहा कि यद्यपि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
एनआईए कम से कम 21 युवाओं के लापता होने के मामले की जांच कर रही है जो एक समय अवधि के दौरान राज्य से संदिग्ध रुप से चले गए थे और उनके आईएसआईएस में शामिल होने का संदेह है. उनमें से 17 कासरगोड के और चार पलक्कड के थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










